समाचार ब्यूरो
19/07/2023  :  22: 55 HH:MM
गया : लोकसभा चुनाव में भाजपा का पूरी तरह से सफाया कर देंगे : उमेश कुशवाहा
Total View  2355


गया- बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने आज कहा कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में राज्य से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का पूरी तरह से सफाया कर देगी।

श्री कुशवाहा ने बुधवार को यहां जदयू द्वारा आयोजित प्रमंडलीय समीक्षा बैठक में कहा कि वर्तमान समय में लोकतंत्र पूरी तरह से लहू-लुहान हो चुकी है। संविधान के संघीय ढांचे को नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। इस परिस्थिति में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा भगाओ, देश बचाओ का जो नारा दिया है, जिसमें सभी लोग एक मिशन के तहत लग चुके हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इसी को लेकर प्रत्येक प्रमंडल में पार्टी की बैठकें की जा रही है, ताकि प्रखंड स्तर के कार्यकर्ताओं को मजबूत किया जा सके। साथ ही भाजपा के द्वारा जो देश को तोड़ने का कार्य किया जा रहा है, उससे लोगों को रूबरू करा सकें। पार्टी ने यह संकल्प लिया है कि वर्ष 2024 में भाजपा का पूरी तरह से सफाया कर देंगे। इसे लेकर कार्यकर्ता पूरी तरह से लगे हुए हैं। इस बैठक का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वर्तमान स्थिति से रूबरू कराते हुए उन्हें चुनाव के लिए तैयार कराना है।
इस मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष अभय कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष राजू बरनवाल, मुख्यालय प्रभारी चंदन कुमार सिंह, जदयू प्रदेश सचिव चंदन कुमार यादव, पूर्व विधायक श्यामदेव पासवान, पूर्व मंत्री विनोद यादव, वरिष्ठ नेता अरविंद कुमार सिंह, अवध बिहारी पटेल, अजीत कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   616661
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित