समाचार ब्यूरो
15/01/2022  :  16:11 HH:MM
प्रदेश में अब तक कुल 9,55,52,240 सैम्पल की जांच की गयी विगत 24 घण्टों में 1070 लोग तथा अब तक 16,91,288 कोविड-19 से ठीक हुए
Total View  804

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,55,391 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 14,765 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 9,55,52,240 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 1070 लोग तथा अब तक 16,91,288 कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 71,022 एक्टिव मामले है।

श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 12 जनवरी, 2022 को एक दिन में कुल 22,15,802 डोज दी गयी है। प्रदेश में कल 18 वर्ष से अधिक लोंगों को पहली डोज 13,45,51,661 दी गयी है जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 91.27 प्रतिशत है। दूसरी डोज 8,19,75,780 लगायी गयी है, जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 55.61 प्रतिशत है। अब तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल 21,65,27,441 डोज दी जा चुकी है। उन्होने बताया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 38,68,052 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी अनुमानित संख्या का 27.60 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि अब तक 1,96,584 प्रीकॉशन डोज दी गयी है।

श्री प्रसाद ने बताया कि सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवाये। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4047178
 
     
Related Links :-
भोजन से पहले बादाम सेवन से प्री-डायबिटीज लोगों के ब्लड शुगर में हो सकता है सुधार
ग्लूकोमा मोतियाबिंद के बाद नेत्रहीनता का दूसरा सबसे बड़ा कारण
कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन
कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन
डॉ मनसुख मंडाविया ने भारत के कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम पर प्रकाश डालने वाले प्रतिस्पर्धात्मकता संस्थान की रिपोर्ट जारी की
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सफदरजंग अस्पताल का दौरा किया, अस्पताल में सुधार उपायों पर विभाग के अध्यक्षों और कर्मचारियों की स्पष्ट प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए उनके साथ अनौपचारिक बातचीत की
उपराष्ट्रपति ने अच्छे स्वास्थ्य और बेहतर रहन-सहन के लिए शुद्ध पेयजल और स्वच्छता के महत्व पर ज़ोर दिया
राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्‍धता
कोविड-19 टीकाकरण पर अपडेट- 403वां दिन
राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्‍धता