समाचार ब्यूरो
18/07/2023  :  22:46 HH:MM
अनिल कपूर ने भतीजी शनाया कपूर की तारीफ की
Total View  2351


मुंबई- बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने अपनी भतीजी शनाया कपूर की तारीफ करते हुये उसके लिये इमोशनल नोट लिखा है।


अनिल कपूर की भाई संजय कपूर की बेटी शनाया फिल्म वृषभ से दक्षिण भारतीय फिल्मों में डेब्यू करने जा रही है।फिल्म वृषभ को कनेक्ट मीडिया और बालाजी टेलीफिल्म्स ने एवीएस स्टूडियोज के सहयोग से प्रस्तुत किया है। इस फिल्म का निर्माण अभिषेक व्यास, विशाल गुरनानी, जूही पारेख मेहता, श्याम सुंदर, एकता आर कपूर, शोभा कपूर और वरुण माथुर ने किया है। वृषभ में दक्षिण भारतीय फिल्मो के जानेमाने अभिनेता मोहनलाल की मुख्य भूमिका है।

अनिल कपूर ने शनाया कपूर की कामयाबी के लिए उनकी दिल से तारीफ की।अनिल कपूर ने एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि शनाया की कामयाबी पर उन्हें और पूरे कपूर परिवार को कितना गर्व है। इस खबर से कपूर परिवार गर्व से झूम उठा है।

अनिल कपूर ने शनाया की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर अपलोड करते हुए लिखा, शनाया! यह एक ऐसी शुरुआत है जो किसी और से बेहतर नहीं है, और हम आपके सपनों को हकीकत में बदलते हुए देखकर बहुत खुश हैं। यह प्रोजेक्ट आपकी चमक में कई अहम कामयाबी में से पहला है। हम आप पर पूरे दिल से विश्वास करते हैं, और हमें इससे अधिक गर्व नहीं हो सकता। असीम प्यार, अटूट समर्थन और गर्व से भरे दिल।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   7051423
 
     
Related Links :-
खुशी कक्कर और लवली काजल का गाना 'गोराये वाला क्रीम' रिलीज
करीना कपूर की फिल्म ‘जाने जान’ का टीजर रिलीज
'बिल भुगतान का स्मार्टर वे' के नए कैम्पेन में दिखाई देंगे आयुष्मान खुराना
डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर रिलीज हुयी ‘1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट’
ड्रीम गर्ल 2 को लोग पसंद करेंगे :आयुष्मान खुराना
डिजिटल इंडिया का 14903 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार को मंजूरी
53 वर्ष के हुये सैफ अली खान
62 वर्ष के हुये सुनील शेट्टी
आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का पहला गाना दिल का टेलीफोन 2.0 रिलीज
शाहरूख खान की फिल्म जवान का नया पोस्टर रिलीज