समाचार ब्यूरो
15/01/2022  :  10:22 HH:MM
कोर्ट ऑफ इंक्वायरी की प्रारंभिक निष्कर्ष रिपोर्ट: 08 दिसंबर, 2021 को हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना के संबंध में
Total View  2355

08 दिसंबर, 2021 को हुई एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टर दुर्घटना के संबंध में तीनों सेनाओं की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी ने अपनी प्रारंभिक निष्कर्ष रिपोर्ट सौंप दी है। जांच दल ने इस दुर्घटना के सबसे संभावित कारणों का पता लगाने के लिए सभी गवाहों से पूछताछ के अलावा फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर तथा कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर का गहन विश्लेषण किया है। कोर्ट ऑफ इंक्वायरी ने दुर्घटना के प्रमुख कारण के रूप में यांत्रिकीय खराबी, आंतरिक गड़बड़ी या किसी लापरवाही की संभावना को खारिज कर दिया है। यह दुर्घटना घाटी में मौसम की स्थिति में हुए अप्रत्याशित बदलाव के कारण हेलीकॉप्टर के बादलों में चले जाने के परिणामस्वरुप हुई थी। उस समय परिस्थितिवश पायलट को दिशा भ्रम हुआ जिसकी वजह से हेलीकॉप्टर उस इलाके में अनियंत्रित हो गया। कोर्ट ऑफ इंक्वायरी ने जांच के बाद अपने निष्कर्षों के आधार पर कुछ सिफारिशें भी की हैं, जिनकी समीक्षा की जा रही है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9982749
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित