17/07/2023  :  17:30 HH:MM
तमिलनाडु के मंत्री के परिसरों पर ईडी की छापेमारी , केजरीवाल ने की निंदा
Total View  2438


नयी दिल्ली- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कथित धन शोधन मामले में तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री के पोनमुडी एवं उनके पुत्र के कई परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार की निंदा की और आरोप लगाया कि वह राजनीतिक दलों को तोड़ने तथा सभी विपक्षी नेताओं को ईडी से डराने की कोशिश कर रही है।


श्री केजरीवाल ने अपने ट्वीट में कहा “हम तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री के परिसरों पर ईडी की छापेमारी की कड़ी निंदा करते हैं। वे पार्टियों को तोड़ने और ईडी से सभी को डराने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन ईडी के लिए राजग के पास कोई साझेदार नहीं बचेगा और भाजपा के कई नेता पार्टी छोड़ जायेंगे। आप ईडी के जरिए भारत जैसे महान देश को डरा या नियंत्रित नहीं कर सकते।”

गौरतलब है कि ईडी ने कथित धन शोधन मामले में आज सुबह श्री पोनमुडी और उनके पुत्र गौतम सिगामणि से संबंधित परिसरों पर छापेमारी के बाद आयी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   2437144
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित