समाचार ब्यूरो
17/07/2023  :  15:12 HH:MM
किसी भी बाहरी व्यक्ति को पीएमएवाई के तहत भूमि नहीं दी जा रही:सिन्हा
Total View  2355


श्रीनगर - जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत किसी भी गैर स्थानीय लोगों को भूमि मुहैया नहीं कराई जा रही है।


श्री सिन्हा ने कहा कि कुछ लोग यह दावा करके कि राज्य के बाहरी लोगों को पीएमएवाई योजना के तहत भूमि मुहैया कराई जा रही है, लोगों को गुमराह कर रहे हैं। बारामूला में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से कुछ लोग लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि बाहरी लोगों को भूमि मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने कहा, “किसी भी बाहरी प्रदेश में भूमि मुहैया नहीं कराई जा रही है।”

उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने हाल ही में भूमिहीन परिवारों को घर बनाने के लिए पीएमएवाई योजना के तहत पांच मरले भूमि मुहैया कराने की योजना को मंजूरी प्रदान की थी। प्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों ने इस योजना को लेकर चिंता व्यक्त की है।

उपराज्यपाल ने प्रदेश सरकार के फैसले की आलोचना करने वाले पर हमला बोलते हुए कहा कि ऐसे लोग लोगों को गुमराह करना बंद करें।

उन्होंने कहा, “जिन लोगों ने प्रदेश की भूमि और बने हुए घरों पर कब्जा कर रखा है, वे नहीं चाहते हैं कि धन और निर्माण कार्य अन्य लोगों के पास जाए।”

उन्होंने कहा, “पिछले 70 सालों से जम्मू-कश्मीर में जो क्रोनियिज्म और अनैतिक गठबंधन चल रहा था, वह अब समाप्त हो रहा है। ऐसे प्रभावशाली लोग परेशान है और प्रदेश के विकास को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।”

उन्होंने कहा, “समाज को सरकार के साथ खड़ा रहना चाहिए तथा ऐसे लोगों का विरोध करना चाहिए, जिन्होंने दशकों तक हमारे युवाओं को गुमराह किया।” उन्होंने सभी वर्ग के लोगों को सामाजिक-आर्थिक रूप से मजूबत करने की सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि वंचित वर्ग के लोगों का सरकारी संसाधनों पर पहला अधिकार है।

उन्होंने कहा, “सबका साथ, सबका विकास के मंत्र ने वंचित वर्ग के लोगों के जीवन में बदलाव किया है। हमलोग बड़ी आबादी को जबर्दस्त रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।”

इससे पहले श्री सिन्हा ने शनिवार को बारामूला तता हंडवाड़ा में 100 सीटों वाले बहु उद्देशीय सिनेमा हॉल का उद्घाटन किया। इसको लेकर सरकार ने दावा किया है कि यह जम्मू-कश्मीर से संबंध संविधान के अनुच्छे 370 को निरस्त किये जाने के बाद एक और ऐतिहासिल कदम है।

उल्लेखनीय है कि बारामूला में तीन दशक से अधिक समय के बाद सिनेमा हॉल खुला है। श्री सिन्हा ने शोपियां तथा पुलवामा में भी सिनेमा हॉल का उद्घाटन करके सिनेमा की संस्कृति को वापस लाने का काम किया है। इससे पहले प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में 2022 में एक निजी मल्टीप्लेक्स का उद्घाटन हुआ था। उपराज्यपाल ने बड़े पर्दे पर सिनेमा देखने की सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रदेश के हर जिला में सिनेमा हॉल खोलने की बात कही है।

उन्होंने इस मौके पर बरामूला तथा हंदवाड़ा के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सिनेमा हॉल का खोला जाना प्रदेश के विकास की प्रतिबिंब है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   760731
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित