समाचार ब्यूरो
15/07/2023  :  20:17 HH:MM
मायावती ने की राजस्थान की घटना की निंदा,कार्रवाई की मांग
Total View  2355


लखनऊ - बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने राजस्थान में दलित युवती के अपहरण और हत्या की घटना की भर्त्सना करते हुये दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


सुश्री मायावती ने शनिवार को ट्वीट किया “ राजस्थान में भी दलित उत्पीड़न/हत्या का मामला अति-दुःखद तथा वहाँ की राज्य सरकार के लिए अति-शर्म की बात। करौली ज़िले में दलित बच्ची की घर से सोते हुए अपहरण व हत्या करके एसिड से जली उसकी लाश को कुएं में फेंकने की सुनियोजित जातिवादी घटना की जितनी भी निन्दा की जाए वह कम।”

उन्होने कहा “ वैसे तो कांग्रेस हो या बीजेपी जैसी अन्य पार्टियों की सरकारों से गरीबों, मजलूमों, दलितों, आदिवासियों व अति पिछड़े आदि उपेक्षितों के उत्पीड़न तथा उनकी सुरक्षा व सम्मान की उम्मीद कतई नहीं की जा सकती है, फिर भी सरकार से माँग है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करे।”

गौरतलब है कि राजस्थान के करौली जिले में करीब 19 साल की दलित युवती की अपहरण के बाद हत्या कर दी गयी थी। हत्या के बाद शव की पहचान मिटाने के लिये दरिंदों ने उसका चेहरा तेजाब से जला कर कुयें में फेंक दिया था।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6908238
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित