10/07/2023  :  17:55 HH:MM
दिल्ली के पूर्व मंत्री जैन की जमानत बढी, सुप्रीम कोर्ट 24 जुलाई को सुनवाई करेगा
Total View  2437


नयी दिल्ली- उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन की जमानत अवधि अगली सुनवाई 24 जुलाई तक बढ़ा दी।


न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति सुंदरेश की पीठ ने संबंधित पक्षों की दलीलें सुनने के बाद श्री जैन को अगले आदेश तक राहत दी। इसके साथ ही अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 24 जुलाई की तारीख मुकर्रर कर दी।

शीर्ष अदालत ने अपने आदेश में आरोपी जैन की मेडिकल रिपोर्ट अगली सुनवाई के दिन अदालत में पेश करने का निर्देश दिया।

पीठ के समक्ष आरोपी पूर्व मंत्री का पक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से अतिरिक्त सॉलीसीटर जनरल एस वी राजू ने रखा।

शीर्ष अदालत ने पूर्व मंत्री जैन को इलाज कराने के लिए 26 मई को (मेडिकल आधार पर) छह सप्ताह की अंतरिम जमानत दी थी।

अपने फैसले में अदालत ने उन्हें मन मुताबिक निजी अस्पताल में इलाज कराने की भी छूट दी थी।

आरोपी जैन पर वर्ष 2015-16 और वर्ष 2010-12 के दौरान तीन निजी कंपनियों के माध्यम से 15 करोड़ रुपए से अधिक की राशि धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) करने के आरोप हैं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1410645
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित