समाचार ब्यूरो
10/07/2023  :  17:30 HH:MM
मलेशिया के प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री तथा रक्षा मंत्री से मिले राजनाथ
Total View  2355


नयी दिल्ली- मलेशिया की यात्रा पर गये रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को वहां के प्रधानमंत्री , विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री के साथ अलग-अलग मुलाकात कर दोनों देशों के बीच सामरिक साझेदारी और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के बारे में विस्तार से बातचीत की।


मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ कुआलालंपुर में मुलाकात के बाद उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वह श्री इब्राहिम के सकारात्मक दृष्टिकोण तथा भारत- मलेशिया द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ बनाने की उनकी रूचि की सराहना करते हैं। श्री सिंह ने उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं भी दी।

मलेशिया के रक्षा मंत्री से मुलाकात के बाद श्री सिंह ने ट्वीट कर कहा, “ रक्षा मंत्री मोहम्मद हसन के साथ कुआलालंपुर में बैठक अच्छी रही। हमने द्विपक्षीय रक्षा संबंधों के विभिन्न पहलुओं की विस्तार से समीक्षा की और भारत- मलेशिया रक्षा सहयोग के चौथे दशक के रोड़मैप पर चर्चा की। ”

दोनों नेताओं ने रक्षा उद्योग के क्षेत्र में सहयोग बढाने पर भी बातचीत की। दोनों मंत्रियों ने मलेशिया-भारत रक्षा सहयोग समिति की इस महीने भारत में होने वाली बैठक पर भी सहमति व्यक्त की। उन्होंने दोनों देशों के बीच 1993 में रक्षा क्षेत्र में सहयोग से संबंधित समझौता ज्ञापन में संशोधन को भी पत्रों का आदान प्रदान कर मंजूरी दी।

श्री सिंह ने मलेशिया के विदेश मंत्री डा जम्बरी अब्दुल कादिर से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने परस्पर हित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। दोनों देश भारत- मलेशिया सामरिक साझेदारी को और अधिक मजबूत बनाने के पक्षधर हैं।

श्री सिंह मलेशिया की आधिकारिक यात्रा पर रविवार देर रात कुआलालंपुर पहुंचे थे जहां उन्हें पारंपरिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   7835843
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित