समाचार ब्यूरो
08/07/2023  :  18:42 HH:MM
भदोही में मुस्लिम चला रहे हैं कांवड़ियों के लिए सदभावना शिविर
Total View  2357


भदोही- श्रवण मास के पवित्र माह में हजारों की संख्या में प्रतिदिन कांवड़ यात्री हाईवे से रवाना हो रहे हैं। शिव भक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए भदोही जिले में मुस्लिम परिवार के लोग सद्भावना शिविर चला रहे हैं। मुस्लिम परिवार के सद्भावना शिविर में सैंकड़ों की संख्या में शिवभक्त पहुंच रहे हैं। कांवड़ियों के लिए मुस्लिम परिवार द्वारा चलाये जा रहे सद्भावना शिविर हिन्दू-मुस्लिम एकता का प्रतीक बना हुआ है।

जिलाधिकारी गौरांग राठी के आवाहन पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह कांवड़ियों के लिए सद्भावना शिविर का आयोजन किया गया है। प्रयागराज के सीमा बाॅर्डर से लेकर काशी के सीमा बाॅर्डर तक भदोही जिले में पड़ने वाले हाईवे पर कुल 13 सद्भावना शिविर लगाये गए हैं। इसमें से दो शिविर ऐसे हैं जो मुस्लिम परिवार चला रहे हैं। शिविर में शिवभक्त कांवड़ियों के लिए बोतल बंद पानी, नाश्ता, मेडिकल किट व आराम करने की व्यवस्था जैसी सुविधाएं मौजूद है।
भदोही जिले के डीघ ब्लाॅक के कुलमनपुर के रूद्र तालाब पर वारिस अली व औराई विकास खंड के घाटमपुर गांव के शिव मंदिर पर रोशन अली नामक मुस्लिम परिवार सद्भावना शिविर लगाये हुए हैं। जहां मुस्लिम परिवार के सद्भावना शिविर में रोजाना सैंकड़ों की संख्या में शिवभक्त कांवड़ियां पहुंचकर नाश्ता, पानी, मेडिकल किट का लाभ उठाते हुए आराम फरमाते देखे जा रहे हैं। जिले में मुस्लिम परिवार द्वारा शिवभक्त कांवड़ियों के लिए चलाया जा रहा सद्भावना शिविर हिन्दू-मुस्लिम एकता का प्रतीक बना हुआ है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   814289
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित