समाचार ब्यूरो
07/07/2023  :  23:39 HH:MM
यूक्रेन के लिए बहु-वर्षीय समर्थन पैकेज को मंजूरी देगा नाटो
Total View  2354


विल्नियस- नाटो के सदस्य देशों के नेता 11-12 जुलाई को विनियस शिखर सम्मेलन में यूक्रेन के लिए बहु-वर्षीय समर्थन पैकेज को मंजूरी देंगे, जो इसे गठबंधन के करीब लाएगा।

नाटो महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
श्री स्टोलटेनबर्ग ने विनियस शिखर सम्मेलन से पहले संवाददाताओं से कहा,शिखर सम्मेलन में हम यूक्रेन को और भी मजबूत बनाएंगे और इसके भविष्य के लिए एक दृष्टिकोण तय करेंगे। मुझे उम्मीद है कि सहयोगी देशों के नेता यूक्रेन को नाटो के करीब लाने के लिए तीन तत्वों वाले एक पैकेज पर सहमत होंगे। सबसे पहले, हम एक बहु-वर्षीय कार्यक्रम पर सहमत होंगे ताकि यूक्रेनी सशस्त्र बलों और नाटो के बीच पूर्ण अंतरसंचालनीयता सुनिश्चित किया जा सके।”
नाटो महासचिव ने कहा,“नाटो-यूक्रेन परिषद की स्थापना करके नाटो अपने राजनीतिक संबंधों को उन्नत करेगा। मुझे उम्मीद है कि सहयोगी नेता फिर से पुष्टि करेंगे कि यूक्रेन नाटो का सदस्य बन जाए।”






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   8523604
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क