समाचार ब्यूरो
06/07/2023  :  16:55 HH:MM
फ्रांसीसी राष्ट्रपति के सलाहकार ने की डोभाल से मुलाकात
Total View  2355


नयी दिल्ली - फ्रांस के राष्ट्रपति के कूटनीतिक सलाहकार इमैनुअल बोन ने आज यहां राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी फ्रांस यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की।


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बैठक का एजेंडा भारत एवं फ्रांस के बीच रणनीतिक संवाद को निरंतरता प्रदान करना और इस संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी फ्रांस यात्रा के कार्यक्रम को अंतिम रूप देना था।

श्री माेदी की यह फ्रांस यात्रा इस मायने में खास है कि राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के कार्यकाल में पहली बार किसी विदेशी नेता को बास्तील परेड में शिरकत करने के लिए आमंत्रित किया गया है। परेड में भारतीय सैन्य टुकड़ी मार्च करेगी और भारतीय वायुसेना को मिले राफेल विमान फ्लाईपास्ट में भाग लेंगे।

भारत एवं फ्रांस रक्षा, अंतरिक्ष एवं परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में विश्व के प्रमुख साझीदार हैं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1233300
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित