समाचार ब्यूरो
04/07/2023  :  18:57 HH:MM
समाजवादी व्यापार सभा भाजपा की व्यापारी विरोधी चेहरे को बेनकाब करेगी
Total View  1463


लखनऊ - उत्तर प्रदेश समाजवादी व्यापार सभा पूरे प्रदेश के हर जिले में व्यापारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की व्यापारी विरोधी चेहरे को उजागर करते हुए लोकसभा चुनाव में पोल खोल अभियान चलाकर भाजपा के सफाए की मुहिम चलाएगी।

समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल मंगलवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि समाजवादी व्यापार सभा से जुड़े व्यापारी और नेता पूरे प्रदेश के हर जिले में व्यापारी चौपाल का आयोजन कर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के नाम पर व्यापारियों के हुए उत्पीड़न, बढ़ते अपराध, लूट, पुलिस बर्बरता और महंगाई आदि मुख्य मुद्दों के खिलाफ बाजारों आदि में व्यापारी चौपालों और परिचर्चाओं का आयोजन कर भाजपा सरकार के व्यापारी विरोधी चेहरे को उजागर करेंगे और भाजपा की तानाशाही, झूठ और उत्पीड़न के खिलाफ पोल खोल अभियान चलाएंगे।
श्री जायसवाल ने यह भी कहा कि व्यापारियों को कभी जीएसटी के नाम पर और कभी एसटीएफ और पुलिस के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है। व्यापारियों पर सुनियोजित फर्म सत्यापन के नाम पर छापेमारी से पूरे प्रदेश के व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवक्ता अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि व्यापारी अब उत्तर प्रदेश से पलायन को मजबूर है और नया निवेशक प्रदेश में निवेश करने को तैयार नहीं है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय सूद, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय जायसवाल, प्रदेश प्रमुख महासचिव यासिर सिद्दीकी ने भी भाजपा सरकार की व्यापारी विरोधी नीतियों की आलोचना की।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9672690
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित