03/07/2023  :  20:10 HH:MM
हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन का नाम अब मिलेनियम सिटी सेंटर होगा
Total View  2447


नयी दिल्ली- दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन के भीड़ भाड़ वाले स्टेशनों में से एक हुडा सिटी सेंटर का नाम बदल कर मिलेनियम सिटी सेंटर करने का निर्णय लिया गया है।


दिल्ली मेट्रो ने सोमवार को बताया कि सक्षम अधिकारियों ने हुडा सिटी सेंटर का नाम बदलकर मिलेनियम सिटी सेंटर रखने का निर्णय लिया है।

इस निर्णय के अनुरूप सभी आधिकारिक दस्तावेजों , साइनेजों और उद्घोषणाओं आदि में इस स्टेशन का नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।

इससे पहले सोमवार को ही दिल्ली मेट्रो ने कहा था कि इस स्टेशन का नाम बदलकर गुरूग्राम सिटी सेंटर करने का निर्णय लिया गया है। बाद में निर्णय में बदलाव करते हुए कहा गया कि स्टेशन का नाम मिलेनियम सिटी सेंटर होगा।

सूत्रों के अनुसार नाम बदलने का निर्णय केन्द्र तथा राज्य सरकार दोनों की ओर से लिया गया है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9369532
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित