समाचार ब्यूरो
01/07/2023  :  17:00 HH:MM
बृजभूषण सिंह मामले में सुनवाई सात जुलाई तक स्थगित
Total View  2357


नयी दिल्ली - दिल्ली की एक अदालत ने भारतीय जनता पार्टी सांसद एवं भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कथित यौन उत्पीड़न मामले में आरोपपत्र पर सुनवाई दिल्ली पुलिस की ओर से दलील सुनने के बाद सात जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी।

अपर मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (एसीएमएम) हरजीत सिंह जसपाल ने पुलिस की इस अनुरोध के बाद मामले को सात जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया कि मामले में जांच जारी है तथा एक पूरक आरोप पत्र दायर किया जा सकता है।
अदालत ने यह कहते हुए सुनवाई स्थगित कर दी कि मामले में सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) और एफएसएल (फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला) रिपोर्ट का इंतजार है।
मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट महिमा राय सिंह ने 22 जून को लोक अभियोजक की ओर से दलील सुनने के बाद आरोप पत्र को सुनवाई के लिए अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (एसीएमएम) हरजीत सिंह जसपाल की अदालत में स्थानांतरित कर दिया था।
दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत परिभाषित धारा 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से हमला या आपराधिक बल), 354 ए (यौन उत्पीड़न), 354 डी (पीछा करना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत 15 जून को आरोप पत्र दायर किया था।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5749247
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित