30/06/2023  :  18:50 HH:MM
अखिलेश का 50 जन्मदिन मनाकर लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटेंगे सपाई
Total View  2456


इटावा- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 50वां जन्मदिन लोक कल्याण दिवस के रूप में मना कर पार्टी जन लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जी-जान से जुट जाएंगे।


समाजवादी पार्टी की युवा इकाई के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन को लोक कल्याण दिवस के रूप में मनाने जा रहे है, जिसमें सपा सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को जनता के सामने रखेंगे। साथ ही सपा नेता लोकतंत्र बचाने के लिए लोक जागरण कार्यक्रम चलाएगी। काली बांह मंदिर पर वृक्षारोपण करेंगे।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 50 वा जन्मदिन 01 जुलाई को सपा कार्यालय समेत जिलेभर में सपा कार्यकर्ता मनाएंगे। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सपा कार्यकर्ता उनका जन्मदिन लोक कल्याण दिवस के रूप में मनाएंगे और जिले भर में जनता के बीच जाकर लोक जन जागरण कार्यक्रम करेंगे। जिसमें सपा सरकार के समय में हुए विकास कार्य के बारे में जानता को अवगत करवाएंगे और लोक जन जागरण की शुरुआत करेंगे।

गोपाल यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए व्यापक लोक जागरण अभियान चलाकर आम जनता में चर्चा की जायेगी । समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 को विजय लक्ष्य बनाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा पर चलने का संकल्प लिया जायेगा। पार्टी पदाधिकारियों द्वारा समाजवादी सरकार के समय हुए विकास कार्य और उपलब्धियों की जानकारी देने के साथ ही अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की कामना की जायेगी।

सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि चूंकि राष्ट्रीय अध्यक्ष पर्यावरण प्रेमी है इस लिए उनके जन्मदिन पर माँ काली बांह मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया जायेगा।

कॉमन सिविल कोड के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भाजपा दो धर्मों को लड़ाकर गरीब, दलित, आदिवासियों का अधिकार खत्म करना चाहती है और इस कानून से अकेले मुस्लिम वर्ग को टारगेट नही किया जा रहा है बल्कि इसकी आड़ में दलित, आदिवासियों, जैन, बौद्ध, पारसी, सिखों का हक सरकार छीनने की योजना बना रही है। चुनाव आने पर इसी तरह से आपस में लड़ाने का काम करते है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9860642
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित