समाचार ब्यूरो
29/06/2023  :  19:23 HH:MM
खड़गे से मिले ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त
Total View  2356


नयी दिल्ली- ऑस्ट्रेलिया की उच्चायुक्त बैरी ओ'फैरेल ने गुरुवार को यहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके आवास पर मुलाक़ात की और दोनों देशों के संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के बारे में विचार विमर्श किया।


श्री खड़गे ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, "भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ'फैरेल ने आज मुझसे मुलाकात की और हमने दोनों देशों के बीच संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के बारे में गहनता से चर्चा की।"

उन्होंने कहा,"भारत और ऑस्ट्रेलिया में कई समानताएं हैं, जो परस्पर सहयोग बढ़ाने और व्यापक स्तर पर बातचीत की नींव के तौर पर काम करती हैं। हमारी रणनीतिक साझेदारी मजबूती के साथ महत्वपूर्ण दिशा में बढ़ी है।"






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3573654
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित