समाचार ब्यूरो
13/01/2022  :  12:38 HH:MM
भाजपा चुनाव आचार संहिता का पालन नहीं कर रही है- श्री पीएल पुनिया
Total View  893

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के इलेक्शन कैंपेन कमिटी के चेयरमैन श्री पीएल पुनिया ने भाजपा पर सवाल उठाते हुए कहा उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित हो गई हैं। इसके बावजूद भाजपा चुनाव आचार संहिता का पालन नहीं कर रही है।
प्रदेश के कई हिस्सों में गरीबों के बीच मोदी और योगी के पोस्टर लगे पैकेटों में सरकारी राशन बांटा जा रहा है। वहीं कई जगहों पर भाजपा सरकार के विज्ञापनों वाले और मोदी सरकार के चेहरों वाले पोस्टर/बैनर पेट्रोल पंप पर लगे हुए हैं, जिनमें बीजेपी की योजनाओं का खुले आम प्रचार किया जा रहा है। राज्य के कई हिस्सों में राशन की दुकानों से बैनरों को नहीं हटाया गया है। नमक, चना, तेल के पैकेट पर तस्वीर लगे खाद्यान्न के वितरण पर रोक लगने के बावजूद उनका वितरण किया जा रहा है। यह खुले आम चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है।

श्री पुनिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने गरीबी हटाने के बजाय गरीबों की संख्या बढ़ाने का काम किया है। 23 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ लोगों का खाद्यान्न से लाभान्वित होना बताता है कि प्रदेश में किस कदर गरीबी छाई हुई है। मुख्यमंत्री ने बीते पांच साल तक सिर्फ चेहरा चमकाने का काम किया है। प्रदेश में शिक्षा, सुरक्षा कर सेहत के मुद्दे पर भाजपा सरकार ने सिर्फ मजाक किया है।

उन्होंने कहा कि धर्म और नफरत की राजनीति का इस्तेमाल करने वाली भाजपा विकास के मुद्दों पर सिर्फ प्रचार बांटती है। सरकारी योजनाओं में बंदरबांट और गरीबों के शोषण की घटनाएं जब तब सामने आती रही हैं, लेकिन सरकार ने कार्रवाई के बजाय जिम्मेदारों को बचाया है। इस सरकार के काम सिर्फ विज्ञापनों में नजर आ रहे हैं, प्रदेश में जमीनी स्तर पर भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया है। सरकार झूठे दावों के भरोसे सिर्फ जनता को बरगलाने का काम कर रही है।

श्री पुनिया ने कहा कि कांग्रेस विकास की बात करती है। लड़की हूं लड़ सकती हूं जैसे नारे और मैराथन कार्यक्रम महिलाओं को समानता, न्याय, सम्मान और सुरक्षा देने की प्रतिज्ञा के बारे में बताते हैं। कांग्रेस की सरकार बनने पर शक्ति विधान महिला घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा किया जाएगा। यह दस्तावेज कांग्रेस द्वारा प्रदेश की महिलाओं, नौजवानों, आमजन से की गई प्रतिज्ञा का आधार हैं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9505123
 
     
Related Links :-
दिसंबर तक खत्म होगा ओखला से कूड़े का पहाड़ : केजरीवाल
पंजाब में सरकार गठन के बाद AAP ने हरभजन सिंह को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
भगवंत मान कर्जे में डूबे पंजाब का 2 करोड़ रुपए बचाने के लिए काम करें : मनजिन्दर सिंह सिरसा
TMC से आसनसोल लोकसभा उपचुनाव लड़ेंगे शत्रुघ्न सिन्हा, बाबुल सुप्रियो विधानसभा के लिए लड़ेंगे उपचुनाव
उत्तराखंड: धामी के हारने के बाद कौन बनेगा CM? रेस में 3 नाम आए सामने
UP Muslim Majority Seats Result: 30 फीसदी से ज्यादा आबादी वाले इलाकों में किसका गड़बड़ाया गणित
कांग्रेस ने अमरिंदर सिंह पर फोड़ा पंजाब में हार का ठीकरा, अब पार्टी करेगी समीक्षा
राहुल गांधी की संजय राउत को चिट्ठी, कहा- जिस तरह से आपको जांच एजेंसियां टारगेट कर रही हैं, मैं निंदा करता हूं
अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, बोले- एग्जिट पोल के जरिए वोट की चोरी की हो रही कोशिश, ये लोकतंत्र का आखिरी चुनाव
किसान नेताओं ने खारिज किए एक्जिट पोल, कहा- विश्वसनीयता खो चुका है टीवी मीडिया, हकीकत एकदम अलग