समाचार ब्यूरो
13/01/2022  :  10:16 HH:MM
निर्वाचन संबंधी समस्त व्यक्तियों को कोविड की डबल डोज अनिवार्य सहारनपुर,
Total View  2356

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अखिलेश सिंह ने भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशों के अनुपालन में कहा कि आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में चुनाव लडने वाले सभी प्रत्याशियों के निर्वाचन एजेन्ट, पोलिंग एजेन्ट, काउन्टिंग एजेन्ट एवं उनकी प्रचार गतिविधियों में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुडे हुए सभी कर्मियों का डबल कोविड वैक्सीनेशन अनिवार्य है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अखिलेश सिंह ने समस्त राजनैनिक दलों के पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्वाचन तिथि 14 फरवरी एवं उससे पूर्व नामांकन की कार्यवाही में भाग लेने वाले समस्त व्यक्तियों का डबल कोविड वैक्सीनेशन कराना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि चूंकि प्रथम डोज के बाद द्वितीय डोज एक निर्धारित समय के बाद ही लगायी जा सकती है इसलिए इस संबंध में अपने स्तर से तत्काल कार्यवाही की जाए। इसके अतिरिक्त उन्होने कहा कि कोविड के बढते संक्रमण के दृष्टिगत इस तथ्य का भी ध्यान रखा जाए कि भविष्य में किसी व्यक्ति के कोविड से संक्रमित होने की स्थिति में रिजर्व असंक्रमित व्यक्ति को ही निर्वाचन संबंधी कार्यों में रखा जाए जिससे निर्वाचन को सुरक्षित, निष्पक्ष और सकुशल सम्पन्न कराया जा सके।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   8513225
 
     
Related Links :-
भोजन से पहले बादाम सेवन से प्री-डायबिटीज लोगों के ब्लड शुगर में हो सकता है सुधार
ग्लूकोमा मोतियाबिंद के बाद नेत्रहीनता का दूसरा सबसे बड़ा कारण
कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन
कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन
डॉ मनसुख मंडाविया ने भारत के कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम पर प्रकाश डालने वाले प्रतिस्पर्धात्मकता संस्थान की रिपोर्ट जारी की
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सफदरजंग अस्पताल का दौरा किया, अस्पताल में सुधार उपायों पर विभाग के अध्यक्षों और कर्मचारियों की स्पष्ट प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए उनके साथ अनौपचारिक बातचीत की
उपराष्ट्रपति ने अच्छे स्वास्थ्य और बेहतर रहन-सहन के लिए शुद्ध पेयजल और स्वच्छता के महत्व पर ज़ोर दिया
राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्‍धता
राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्‍धता
निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर लगाया