समाचार ब्यूरो
22/06/2023  :  19:56 HH:MM
फिल्म ‘कुसुम का बियाह’ का ट्रेलर रिलीज
Total View  2360


मुंबई- फिल्म कुसुम का बियाह का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

निर्देशक शुवेंदु राज घोष की फिल्म ‘कुसुम का बियाह’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म कोरोना महामारी के दौरान एक सत्य घटना पर आधारित फ़िल्म हैं। ट्रेलर में मुख्य किरदार में सिक्किम की सुजाना दर्ज़ी और करनाल , हरियाणा के लवकेश गर्ग के साथ ही राजा सरकार, सुहानी बिस्वास और प्रदीप चोपड़ा को देखा जा सकता हैं ।कुसुम का बियाह की कहानी बिहार से झारखंड गयी एक बारात के फंस जाने की घटना पर आधारित है।
निर्देशक शुवेंदु राज घोष ने कहा कि “फ़िल्म एक वास्तविक घटना को मनोरंजक तरीके से पर्दे पर कहती हैं आखिर क्यों कुसुम और सुनील की बारात एक बांस के पुल पर 48 घंटे से ज़्यादा समय तक फंसी रही। हमारी फ़िल्म एक सच घटना से प्रेरित हैं हम दो राज्यों के आपसी मतभेद या विवाद को नहीं दिखाना चाह रहे हैं अगर इस कहानी से किसी सरकारी सिस्टम को ठीक करने का संदेश मिलता हैं और दो राज्यों में आपसी तालमेल और प्रेम बढ़ाने की बात होती हैं तो यह हम सब के लिए एक बड़ी सफलता हैं।
आय लीड फिल्म्स, बलवंत पुरोहित मीडिया और एसआरजी फिल्म्स के बैनर तले निर्मित “कुसुम का बियाह” में लवकेश गर्ग, सुजाना दर्ज़ी, राजा सरकार, सुहानी बिस्वास, पुण्य दर्शन गुप्ता, रोज़ी रॉय और प्रदीप चोपड़ा मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे । फ़िल्म की कहानी एवं स्क्रीन प्ले विकाश दुबे और संदीप दुबे ने लिखा हैं फ़िल्म का संगीत भानु सिंह ने कम्पोज किया हैं।। एडिटिंग राज सिंह सिंधु और बैकग्राउंड स्कोर बॉब ने डिज़ाइन किया हैं फ़िल्म के निर्माता प्रदीप चोपड़ा और बलवंत पुरोहित हैं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   8454605
 
     
Related Links :-
खुशी कक्कर और लवली काजल का गाना 'गोराये वाला क्रीम' रिलीज
करीना कपूर की फिल्म ‘जाने जान’ का टीजर रिलीज
'बिल भुगतान का स्मार्टर वे' के नए कैम्पेन में दिखाई देंगे आयुष्मान खुराना
डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर रिलीज हुयी ‘1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट’
ड्रीम गर्ल 2 को लोग पसंद करेंगे :आयुष्मान खुराना
डिजिटल इंडिया का 14903 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार को मंजूरी
53 वर्ष के हुये सैफ अली खान
62 वर्ष के हुये सुनील शेट्टी
आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का पहला गाना दिल का टेलीफोन 2.0 रिलीज
शाहरूख खान की फिल्म जवान का नया पोस्टर रिलीज