समाचार ब्यूरो
19/06/2023  :  17:45 HH:MM
जीत की हैट्रिक बनयेगी भाजपा : बघेल
Total View  2064


भदोही- केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने सोमवार को कहा कि 2024 के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रचंड बहुमत जीत की हैट्रिक बनायेगी।


दुर्गागंज के अभोली ब्लाक में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज दुनिया में भारत का परचम लहरा रहा है। अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश के राष्ट्रपति पलकें बिछाकर मोदी का इंतजार कर रहे हैं। विश्व पटल पर जिस तरह से भारत का मान बढ़ा है उस पर देश के हर नागरिक को गर्व करना चाहिए।

उन्होने कहा कि पहले की सरकारों के कार्यकाल में सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है, जिससे देश दशकों पीछे चला गया। आज देश का हर नागरिक राजनेताओं की कथनी और करनी में अंतर से तालुकात रखने लगा है। मतदाताओं के जागरूक होने से ही देश की ताकत बढ़ी है। इस दौरान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच कार्यक्रम में हजारों लोगों की भीड़ जुटी रही, जिनमें महिलाओं की संख्या भी काफी अधिक थी।

जिले के प्रभारी मंत्री और अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि मोदी योगी सरकार में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों का भी चौमुखी विकास हुआ है। सरकार बिना भेदभाव के काम कर रही है जिससे विश्व स्तर पर भारत का मान सम्मान बढ़ा है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1672384
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित