समाचार ब्यूरो
10/06/2023  :  19: 55 HH:MM
विलिनियस सम्मेलन में नाटो सदस्यता पर कार्य योजना प्राप्त करेगा यूक्रेन
Total View  248


कीव - यूक्रेन को आगामी विलनियस शिखर सम्मेलन में नाटो सदस्यता प्राप्त करने पर एक कार्य योजना प्राप्त होगी और देश मौजूदा संघर्ष के अंत के दो साल के भीतर ब्लॉक में शामिल होने का प्रबंध करेगा।

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने उप रक्षा मंत्री वोलोदिमीर गैवरिलोव के हवाले से शनिवार को इस आशय की जानकारी दी।
मंत्रालय ने टेलीग्राम पर कहा, “अपनी टिप्पणियों में, वोलोदिमीर गैवरिलोव ने कहा कि जुलाई के शिखर सम्मेलन में, नाटो देश हमारे परिग्रहण के लिए एक निश्चित प्रक्रिया पर सहमत होंगे जिसे औपचारिक रूप दिया जाएगा।
श्री गैवरिलोव ने यह भी कहा कि सर्वसम्मति से निर्णय लेने और नाटो सदस्यों की वीटो शक्ति के बावजूद, यूक्रेन के परिग्रहण के लिए कोई बड़ी समस्यानहीं होगी। साथ ही यह भी कहा कि देश को एक निश्चित प्रारूप में वह मिलेगा जो वह चाहता है।
रक्षा मंत्रालय ने मंत्री के हवाले से कहा,“अब, विलिनियस शिखर सम्मेलन में, यूक्रेन को यह समझना चाहिए कि युद्ध के बाद, कहें, एक या दो साल के भीतर, कुछ प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद, हम नाटो के सदस्य बन जाएंगे।
मई में, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि यह स्पष्ट था कि संघर्ष खत्म होने तक यूक्रेन नाटो में शामिल नहीं होगा, लेकिन देश को अपने पश्चिमी सहयोगियों से जल्द से जल्द गठबंधन में शामिल होने का निमंत्रण मिलने की उम्मीद है।
पिछले महीने, नाटो महासचिव जेन स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि यूक्रेन अंततः ब्लॉक में शामिल हो जाएगा क्योंकि सभी नाटो सदस्यों ने उसकी महत्वाकांक्षाओं का समर्थन किया था। इस विचार को हंगरी के प्रधान मंत्री विक्टर ओरबान ने अस्वीकार कर दिया था।
सितंबर 2022 में, श्री जेलेंस्की ने घोषणा की कि यूक्रेन त्वरित नाटो सदस्यता के लिए आवेदन करेगा।
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि रूस स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   7941367
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क