समाचार ब्यूरो
10/06/2023  :  18:48 HH:MM
रूस अनाज समझौता पर संरा के साथ बातचीत जारी रखने को तैयार
Total View  2355


जिनेवा- रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई वर्शिनिन ने शनिवार को कहा कि रूस के कृषि निर्यात पर रोक हटाने के उद्देश्य से काला सागर अनाज पहल के ज्ञापन को पूरा करने के लिए वह संयुक्त राष्ट्र (संरा) के साथ बातचीत जारी रखने को तैयार है।

जिनेवा ने शुक्रवार को व्यापार एवं विकास पर संरा की महासचिव रेबेका ग्रिनस्पैन एवं श्री वर्शिनिन के बीच वार्ता के एक नए दौर की मेजबानी की।
श्री वर्शिनिन ने जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में वार्ता के बाद संवाददाताओं से कहा, “ भविष्य की वार्ता की तरीख अब तक ज्ञात नहीं है। हम नियमित रूप से परामर्श करते हैं। हम उस प्रकार के लोग नहीं हैं जो अपना आपा खो देते हैं। हम रूस के लिए वास्तविक परिणाम प्राप्त करना चाहते हैं। इन परिणामों के लिए, हम बातचीत जारी रखने के लिए तैयार हैं, लेकिन मैं दोहराता हूं, यह बातचीत सकारात्मक होनी चाहिए। दुर्भाग्य से अब तक यह नहीं है।”
राजनयिक से यह पूछे जाने पर कि क्या रूस 18 जुलाई से आगे के सौदे के विस्तार के लिए सहमत होने का इरादा रखता है, उन्होंने कहा, "मेरा मानना ​​​​है कि हमें किसी भी परिस्थिति में रूसी हितों की स्पष्ट समझ के साथ खड़ा होना चाहिए। यही वह है, जिससे हम आगे बढ़ेंगे।"






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1662783
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क