समाचार ब्यूरो
07/06/2023  :  17: 10 HH:MM
पुलिस ने जेएनयू छात्रों की शिकायत पर दो मामले किए दर्ज
Total View  1464


 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली -  à¤¦à¤¿à¤²à¥à¤²à¥€ पुलिस ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्रों से कथित शारीरिक हमला, छेड़छाड़ और अपहरण के प्रयास की शिकायत के आधार पर दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की हैं।


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, जेएनयू के छात्रों से दो शिकायतें मिलीं, एक कथित शारीरिक हमले के बारे में और दूसरी कथित छेड़छाड़ एवं अपहरण के प्रयास के बारे में मामले दर्ज किए गए हैं। दोनों मामलों में प्रतिवादी और वाहन एक ही हैं तथा उनकी पहचान कर ली गई है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि जेएनयू के छात्रों ने आरोप लगाया कि एक चौंकाने वाली घटना हुई, जब नशे में धुत लड़कों को ले जा रही एक कार ने कैंपस की एक सड़क पर दो लड़कियों का अपहरण करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि हाल की घटनाओं ने परिसर में सुरक्षा उपायों की प्रभावशीलता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

छात्र एक सुरक्षित और समावेशी परिसर के वातावरण की मांग कर रहे हैं जहां सभी छात्रों, विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता हो।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9389765
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित