समाचार ब्यूरो
07/06/2023  :  18: 50 HH:MM
विपक्ष चाहे जितना बड़ा गठबंधन कर ले मगर जमानत जब्त होना तय: पाठक
Total View  2022


बांदा - उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बुधवार को कहा कि विपक्ष चाहे जितना बड़ा गठबंधन कर ले मगर आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी जमानत जब्त होना तय है।

श्री पाठक ने यहां प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा कि सभी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ वर्ष का सुशासन देखा है। कांग्रेस , बसपा , सपा व अन्य राजनैतिक दल चाहे जितना बड़ा गठबंधन कर लें , आगामी लोकसभा चुनाव में हार के साथ उनकी जमानत जब्त होगी।
भाजपा सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुये उन्होने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश की पहचान टूटी-फूटी सड़कों से थी। अब उत्तर प्रदेश और विशेष रूप से बुंदेलखंड आने पर रास्ते में पानी का भरा गिलास छलकता तक नहीं है और पहुंचने में समय भी कम लगता है। यहां पहले महिलाएं शौच क्रिया के लिए रात के अंधेरे की प्रतीक्षा करती थी। भारी पेयजल का संकट था। पानी के लिए कई किलोमीटर जाना होता था। मोदी सरकार ने सब कुछ बदल दिया। हर गांव के हर घर में निजी शौचालय है और जल जीवन मिशन से घर-घर पानी पहुंचाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि गांव की सरकार के लिए जिलाधिकारी कार्यालय की तरह चमचमाता हुआ पंचायत भवन कार्यालय गांव में ही है। जहां प्रधान के सहयोग के लिये पंचायत सहायक नियुक्त है और ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी और सभी योजनाओं के लिए आवेदन गांव से ही करके लोग योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। पूर्व की सरकारों में चमचमाती गाड़ियों में दस- दस असलहाधारी घूमते थे। अपने को सत्तादल का नेता बताते थे। अब उत्तर प्रदेश में माफियाराज समाप्त हो चुका है।
श्री पाठक ने वर्ष 2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से जिता कर पुनः मोदी सरकार बनानी होगी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1969213
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित