समाचार ब्यूरो
05/06/2023  :  21:30 HH:MM
एलआईसी की औडिशा ट्रेन हादसे के पीड़ितों के लिए राहत की घोषणा
Total View  2354


 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली - ओडिशा के बालासोर में हुई दुखद ट्रेन दुर्घटना से भारतीय जीवन बीमा निगम ने गहरा दुख व्यक्त करते हुये कहा है कि एलआईसी प्रभावित लोगों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है और वित्तीय राहत प्रदान करने के लिए दावे निपटान में तेजी लाएगा।


एलआईसी के अध्यक्ष सिद्धार्थ मोहंती ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। उन्होंने एलआईसी पॉलिसी और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के दावेदारों की कठिनाइयों को कम करने के लिए कई रियायतों की घोषणा की। पंजीकृत मृत्यु प्रमाण पत्र के बदले में, रेलवे अधिकारियों, पुलिस या किसी राज्य या केंद्र सरकार के प्राधिकरणों द्वारा प्रकाशित हताहतों की सूची को मृत्यु के प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जाएगा। दावा संबंधित प्रश्नों का उत्तर देने और दावेदारों को सहायता प्रदान करने के लिए मंडल और शाखा स्तर पर विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किए गए है।

यह सुनिश्चित किया गया है के दावेदारों तक पहुचने के सभी प्रयास किए जाएंगे और प्रभावित परिवारों के दावों का तेजी से निपटारा किया जाए।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3104679
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित