समाचार ब्यूरो
03/06/2023  :  20:52 HH:MM
उद्धव ठाकरे की वजह से शिवसेना रसातल में चली गईःहेमंत पाटिल
Total View  2354


मुंबई, -इंडिया अगेंस्ट करप्शन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत पाटिल ने शनिवार को यहां कहा कि महाराष्ट्र में अभूतपूर्व राजनीतिक स्थिति के लिए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पूरी तरह से जिम्मेदार हैं।

श्री पाटिल ने यह भी दावा किया,“ श्री उद्धव मूल रूप से 'ठाकर' हैं, न कि 'ठाकरे'। वह श्री बालासाहेब ठाकरे द्वारा गठित शिवसेना को समाप्त करने के लिए जिम्मेदार है। पार्टी अध्यक्ष के मानसिक प्रताड़ना से पार्टी विधायक बागी हो गए। उन्होंने कहा कि शिवसेना के निर्माण के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले मंत्रियों और विधायकों के लिए मातोश्री के दरवाजे खुले नहीं थे। श्री उद्धव ने कभी उनकी बात नहीं मानी।”
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि श्री उद्धव इंतजार करते रहे कि विधायक उनसे मिलने जाएं। वह ईमानदार शिवसैनिक से मिलने के लिए हमेशा अनिच्छुक रहते थे, इसलिए उन्होंने आज श्री ठाकरे को दरवाजा दिखाया।उन्होंने कहा कि यही कारण है कि शिवसेना रसातल में चली गई है।
श्री पाटिल ने कहा कि दूसरी तरफ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शिवसैनिक को बढ़ाने और हिंदुत्व के मुद्दे पर भी काम कर रहे हैं। उन्होंने खुलासा किया कि भविष्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिंदे समूह के बीच गठबंधन होगा।
श्री पाटिल ने कहा कि श्री ठाकरे ने कोई विकास कार्य नहीं किया। उन्होंने हिंदुत्व के मुद्दे को नहीं छुआ। हिंदुत्व की कमी के कारण महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार गिर गई और पिछले ढाई साल में हिंदू को दरकिनार कर दिया गया, जब एमवीए महाराष्ट्र में सत्ता में थी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   901326
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित