समाचार ब्यूरो
02/06/2023  :  18:46 HH:MM
अमरनाथ यात्रा का मार्ग 15 जून तक तैयार हो जायेगा
Total View  2352


नयी दिल्ली - सीमा सड़क संगठन ने कहा है कि वह पवित्र अमरनाथ यात्रा के मार्ग को यात्रा शुरू होने से काफी पहले ही 15 जून तक पूरी तरह तैयार कर देगा।

संगठन ने कहा है कि अमरनाथ यात्रा एक जुलाई से शुरू होनी है और इससे पहले ही मार्ग को तैयार कर दिया जायेगा।

संगठन इस दौरान यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने, रास्ते को चौड़ा करने , पुलों को ठीक करने के साथ साथ टूटी दीवारों की मरम्मत करेगा।

पहले बालताल से पवित्र गुफा तक के मार्ग का रख रखाव केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर का लोक निर्माण विभाग तथा चंदनवाड़ी से पवित्र गुफा तक के मार्ग का रखरखाव पहलगाम विकास प्राधिकरण द्वारा किया जाता था। पिछले वर्ष 22 सितम्बर को इस मार्ग का रख रखाव सीमा सड़क संगठन को सौंप दिया गया था।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5415684
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित