समाचार ब्यूरो
01/06/2023  :  22 : 30 HH:MM
राष्ट्रीय स्‍टार्ट-अप पुरस्कार के लिए आवेदन की तारीख 15 जून तक बढ़ाई
Total View  2353


 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली- सरकार ने राष्ट्रीय स्टार्ट-अप पुरस्कार 2023 के लिए आवेदन जमा करने की समय-सीमा 15 जून तक बढ़ा दी है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की गुरुवार को जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।


आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया पहली अप्रैल से शुरू हुई है।

वाणिज्य औेर उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग और आंतरिक संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने 2020 में राष्ट्रीय स्टार्ट-अप पुरस्कार (एनएसए) प्रारंभ किया था। इसके अंतर्गत उद्यमियों और सक्षमकर्ताओं को उनके नए प्रभावकारी समाधानों के लिए पुरस्कृत किया जाता है।

डीपीआईआईटी प्रत्येक श्रेणी में एक विजेता स्टार्ट-अप को दस लाख रूपये का नकद पुरसकार देगा। राष्ट्रीय स्टार्ट-अप पुरस्कार 2023 के विजेताओं तथा फाइनल में पहुंचने वालों को विशेष सहयोग समर्थन प्राप्त होगा, जिसमें निवेशकों तथा सरकारी नेटवर्क तक पहुंच, मेंटरशिप कार्यक्रम, अंतर्राष्ट्रीय बाजार एक्सपोजर, कॉरपोरेट तथा यूनिकॉर्न के साथ कनेक्शन तथा विभिन्न अन्य मूल्यवान संसाधन शामिल हैं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   2564674
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित