समाचार ब्यूरो
30/05/2023  :  18:29 HH:MM
मणिपुर के मुद्दे पर राष्ट्रपति से मिले कांग्रेस नेता
Total View  2023


 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और मणिपुर की स्थित से अवगत कराया।


कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधि मंडल ने आज मणिपुर के हालात को लेकर राष्ट्रपति से मुलाकात की और राज्य में जारी हिंसा को लेकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा गया। उनका कहना था कि 22 साल पहले भी मणिपुर जल रहा था। तब प्रधानमंत्री अटल जी थे। आज फिर से मणिपुर जल रहा है और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। इसका कारण भजपा की विभाजनकारी तथा ध्रुवीकरण की राजनीति है। मणिपुर जल रहा था लेकिन प्रधानमंत्री और गृहमंत्री इस दौरान कर्नाटक चुनाव में व्यस्त थे।

श्री खड़गे ने कहा, "हमारे लोगों की सुरक्षा सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होनी चाहिए। उम्मीद है कि सत्तारूढ़ सरकार राज्य में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए ठोस कदम उठाएगी।”

मणिपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मेघचंद्र के ने कहा,“ मणिपुर की जनता भाजपा सरकार की अक्षमता के कारण मर रही है लेकिन प्रधानमंत्री क्यों चुप हैं।क्या यही श्री मोदी का आपका 'सबका साथ, सबका विकास' का वादा है जिसके लिए लोगों ने वोट दिया।

राज्य की स्थिति को लेकर पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह ने कहा कि मणिपुर में हुए नुकसान का जायजा लेने में गृह मंत्री अमित शाह को करीब एक महीना लग गया। मणिपुर के लोग इस संवेदनशील मामले पर भाजपा की चुप्पी के पीछे छुपे एजेंडे को समझने में विफल हैं।मणिपुर में हुए नुकसान का जायजा लेने में गृह मंत्री अमित शाह को करीब एक महीना लग गया। मणिपुर के लोग यह नहीं समझ पा रहे हैं की इस संवेदनशील मामले पर भाजपा चुप क्यों है।”






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3373532
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित