समाचार ब्यूरो
04/12/2021  :  05:26 HH:MM
मोदी है तो महंगाई है: श्रीनिवास बी वी।
Total View  955

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी ने कहा कि मोदी सरकार की लूटनीति ने देश की जनता को तोहफे में महंगाई दी है।

मोदी है तो महंगाई है: श्रीनिवास बी वी। 

 नई दिल्ली, 04 दिसंबर 2021: देश में आसमान छूती महंगाई पर युवा कांग्रेस ने आक्रोश व्यक्त किया, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी जी ने महंगाई के लिए केंद्र की मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है और पूंजीवाद जो बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी ने कहा कि पिछले 7 सालों में पेट्रोल-डीज़ल के मूल्यों में वृद्धि कर मोदी सरकार ₹22 लाख करोड़ से ज्यादा कमाई कर चुकी है, लेकिन इस दौरान आम आदमी के हाथ में सिवाय बेबसी और लाचारी के और कुछ नहीं आया है। पेट्रोल, डीजल, व एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि से एक बात तो साफ की, "मोदी है तो महंगाई है"। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम औंधे मुंह गिरने के बाद भी भारतीय बाजार में पेट्रोल-डीज़ल के मूल्य लगभग हर दिन बढ़ रहे हैं। ऐसा क्यों हो रहा है, इसका जवाब सिर्फ मोदी सरकार ही दे सकती है। 

 भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी ने कहा कि मोदी सरकार की लूटनीति ने देश की जनता को तोहफे में महंगाई दी है। मोदी सरकार पेट्रोल-डीज़ल और रसोई गैस के दाम बढ़ा कर जनता को लूट रही है। पहले एक सरकार होती थी, जो 'जनता' के लिए और 'जनता' की वजह से होती थी, अब ये 'बेशर्म' सरकार है, जो 'उद्योपतियों' के लिए और उद्योगपतियों की वजह से है। जनता जिये या मरे उन्हें उससे कोई वास्ता नहीं है। श्री श्रीनिवास बी वी जी ने यह भी कहा कि आसमान छूते पेट्रोल-डीज़ल के मूल्य और बेलगाम महंगाई मोदी सरकार की पहचान बन चुकी है। जनता की जेब निचोड़ने की हर मुमकिन कोशिश की जा रही है। संकट के इस दौर में सरकारी लूट हर हाल में बंद होनी चाहिए। मोदी सरकार की लूट चुनाव के दौरान थम जाती है और चुनाव खत्म होते ही आरंभ हो जाती है। प्रधानमंत्री को जनता की नहीं बल्कि सिर्फ चुनावों की फिक्र है। देश की जनता भाजपा के चुनावी हथकंडे और लूट के फंडे की क्रोनोलॉजी समझ चुकी है। 

भारतीय युवा कॉंग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार के अगर यही अच्छे दिन थे तो देश को ऐसे अच्छे दिन नहीं चाहिए, मोदी सरकार पुराने दिन ही वापिस कर दे। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार की महंगाई के जरिये चल रही लूट का हिसाब आम आदमी वोट में माध्यम से लेगा।
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी ने यह भी कहा कि कल तक जो भाजपा नेता महंगाई महंगाई चिल्लाते थे आज मोदी-शाह की जोड़ी के डर से मौन हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जनविरोधी सरकार है, इनके ग़लत फ़ैसले ही इसको ले डूबेंगे।







Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1636782
 
     
Related Links :-
दिसंबर तक खत्म होगा ओखला से कूड़े का पहाड़ : केजरीवाल
पंजाब में सरकार गठन के बाद AAP ने हरभजन सिंह को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
भगवंत मान कर्जे में डूबे पंजाब का 2 करोड़ रुपए बचाने के लिए काम करें : मनजिन्दर सिंह सिरसा
TMC से आसनसोल लोकसभा उपचुनाव लड़ेंगे शत्रुघ्न सिन्हा, बाबुल सुप्रियो विधानसभा के लिए लड़ेंगे उपचुनाव
उत्तराखंड: धामी के हारने के बाद कौन बनेगा CM? रेस में 3 नाम आए सामने
UP Muslim Majority Seats Result: 30 फीसदी से ज्यादा आबादी वाले इलाकों में किसका गड़बड़ाया गणित
कांग्रेस ने अमरिंदर सिंह पर फोड़ा पंजाब में हार का ठीकरा, अब पार्टी करेगी समीक्षा
राहुल गांधी की संजय राउत को चिट्ठी, कहा- जिस तरह से आपको जांच एजेंसियां टारगेट कर रही हैं, मैं निंदा करता हूं
अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, बोले- एग्जिट पोल के जरिए वोट की चोरी की हो रही कोशिश, ये लोकतंत्र का आखिरी चुनाव
किसान नेताओं ने खारिज किए एक्जिट पोल, कहा- विश्वसनीयता खो चुका है टीवी मीडिया, हकीकत एकदम अलग