समाचार ब्यूरो
24/05/2023  :  18:05 HH:MM
ईडी ने सांसद संजय सिंह के सहयोगियों के परिसरों की तलाशी ली
Total View  2352


 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली- आम आदमी पार्टी (आप) नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित दिल्ली शराब नीति मामले में उनके दो सहयोगियों के परिसरों की तलाशी ली।


श्री सिंह ने ट्वीट किया , “मैं मोदी की तानाशाही के खिलाफ लड़ रहा हूं। ईडी की फर्जी जांच का पर्दाफाश पूरे देश के सामने हुआ। ईडी ने मानी अपनी गलती जब कुछ नहीं मिला तो आज उसने ने मेरे साथियों अजीत त्यागी और सर्वेश मिश्रा के घर पर छापा मारा।”

“
सर्वेश के पिता कैंसर से पीड़ित हैं। यह अत्याचार की पराकाष्ठा है। आप कितना भी अत्याचार करें। लड़ाई जारी रहेगी।”

आप नेता ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट वीडियो संदेश में ईडी के छापे को लेकर केंद्र पर कटाक्ष किया और आरोप लगाया, “सरकार ईडी का दुरुपयोग कर रही है। हम ईडी के दुरुपयोग का पर्दाफाश करेंगे। लड़ाई जारी रहेगी।”






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3005817
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित