समाचार ब्यूरो
23/05/2023  :  17:47 HH:MM
राहुल ने ट्रक से दिल्ली से चंडीगढ़ का किया सफर
Total View  2354


 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली - कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार की रात ट्रक से दिल्ली से चंडीगढ़ का सफर पर निकले और वाहन चालकों से उनकी समस्याओं के बारे में बातचीत की। ।


कांग्रेस ने मंगलवार को ट्वीट किया , “जनता के नेता राहुल गांधी ट्रक चालकों के बीच पहुंचे और उनकी समस्याएं जानीं। राहुल जी ने दिल्ली से चंडीगढ़ तक का सफर तय किया।”

ट्वीट के साथ कांग्रेस ने श्री गांधी का 32 सेकंड का वीडियो भी साझा किया।

वीडियो में सफेद टी-शर्ट पहने श्री गांधी ट्रक पर चढ़ते और सवारी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर कुछ तस्वीरें भी साझा कीं जिनमें वह ट्रक चालकों के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैँ।

इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने मुखर्जी नगर में यूपीएससी के उम्मीदवारों के साथ बातचीत की थी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1873804
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित