समाचार ब्यूरो
01/12/2021  :  05:36 HH:MM
जब से भाजपा आई है, कमरतोड़ महंगाई है: श्रीनिवास बी वी
Total View  898

भारतीय युवा कांग्रेस ने आज बढ़ती मंहगाई के खिलाफ संसद घेराव कर प्रदर्शन किया।

 

 

 नई दिल्ली, 01 दिसंबर 2021: भारतीय युवा कांग्रेस ने आज युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी के नेतृत्व में बढ़ती मंहगाई, पेट्रोल डीजल और गैस सिलेंडर की कीमतों के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी ने कहा कि पिछले 7 सालों में पेट्रोल-डीज़ल के मूल्यों में वृद्धि कर मोदी सरकार ₹22 लाख करोड़ से ज्यादा कमाई कर चुकी है, लेकिन इस दौरान आम आदमी के हाथ में सिवाय बेबसी और लाचारी के और कुछ नहीं आया है। पेट्रोल, डीजल, व एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि से एक बात तो साफ की, "मोदी है तो महंगाई है"। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम औंधे मुंह गिरने के बाद भी भारतीय बाजार में पेट्रोल-डीज़ल के मूल्य लगभग हर दिन बढ़ रहे हैं। ऐसा क्यों हो रहा है, इसका जवाब सिर्फ मोदी सरकार ही दे सकती है। 

 भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी ने कहा कि मोदी सरकार की लूटनीति ने देश की जनता को तोहफे में महंगाई दी है। मोदी सरकार पेट्रोल-डीज़ल और रसोई गैस के दाम बढ़ा कर जनता को लूट रही है। पहले एक सरकार होती थी, जो 'जनता' के लिए और 'जनता' की वजह से होती थी, अब ये  सरकार है, जो 'उद्योपतियों' के लिए और उद्योगपतियों की वजह से है। जनता जिये या मरे उन्हें उससे कोई वास्ता नहीं है। श्री श्रीनिवास बी वी जी ने यह भी कहा कि आसमान छूते पेट्रोल-डीज़ल के मूल्य और बेलगाम महंगाई  मोदी सरकार की पहचान बन चुकी है। जनता की जेब निचोड़ने की हर मुमकिन कोशिश की जा रही है। संकट के इस दौर में सरकारी लूट हर हाल में बंद होनी चाहिए। मोदी सरकार की लूट चुनाव के दौरान थम जाती है और चुनाव खत्म होते ही आरंभ हो जाती है। प्रधानमंत्री को जनता की नहीं बल्कि सिर्फ चुनावों की फिक्र है। देश की जनता भाजपा के चुनावी हथकंडे और लूट के फंडे की क्रोनोलॉजी समझ चुकी है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी ने यह मांग की महंगाई से मुंह मत मोड़ो और कम नहीं कर सकते, तो कुर्सी छोड़ो। 

भारतीय युवा कॉंग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है, जब संसद में सांसद सरकार से सवाल करते है तो सरकार अपनी ताकत का फायदा उठाते हुए उन्हें बर्खास्त कर देती है, विपक्ष के 12 सांसदों को बर्खास्त करना आलोकतांत्रिक कदम है जो की अत्यंत निंदनीय है। 


भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल राव ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रजातंत्र की परिभाषा ही बदल दी है। मोदी सरकार की लूटनीति ने देश की जनता को तोहफे में महंगाई दी है। मोदी सरकार पेट्रोल-डीज़ल और रसोई गैस के दाम बढ़ा कर जनता को लूट रही है। अनेकों युवा कांग्रेस के कार्यकर्त्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी के नेतृत्व में पेट्रोलियम मंत्रालय से  होते हुए संसद की तरफ बढ़ रहे थे की तभी दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोकने का प्रयास किया, अनेकों युवा कांग्रेस के कार्यकर्त्ता इस दौरान पुलिस द्वारा डिटेन कर लिए गए। 

इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल राव, राष्ट्रीय सचिव और दिल्ली सह प्रभारी खुशबू शर्मा, हरपाल सिंह, मंजू टोंगड़, मुकेश कुमार, हरसिमरन बाजवा, दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष रणविजय सिंह लोचव समेत अनेकों युवा कांग्रेस के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।







Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9963654
 
     
Related Links :-
दिसंबर तक खत्म होगा ओखला से कूड़े का पहाड़ : केजरीवाल
पंजाब में सरकार गठन के बाद AAP ने हरभजन सिंह को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
भगवंत मान कर्जे में डूबे पंजाब का 2 करोड़ रुपए बचाने के लिए काम करें : मनजिन्दर सिंह सिरसा
TMC से आसनसोल लोकसभा उपचुनाव लड़ेंगे शत्रुघ्न सिन्हा, बाबुल सुप्रियो विधानसभा के लिए लड़ेंगे उपचुनाव
उत्तराखंड: धामी के हारने के बाद कौन बनेगा CM? रेस में 3 नाम आए सामने
UP Muslim Majority Seats Result: 30 फीसदी से ज्यादा आबादी वाले इलाकों में किसका गड़बड़ाया गणित
कांग्रेस ने अमरिंदर सिंह पर फोड़ा पंजाब में हार का ठीकरा, अब पार्टी करेगी समीक्षा
राहुल गांधी की संजय राउत को चिट्ठी, कहा- जिस तरह से आपको जांच एजेंसियां टारगेट कर रही हैं, मैं निंदा करता हूं
अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, बोले- एग्जिट पोल के जरिए वोट की चोरी की हो रही कोशिश, ये लोकतंत्र का आखिरी चुनाव
किसान नेताओं ने खारिज किए एक्जिट पोल, कहा- विश्वसनीयता खो चुका है टीवी मीडिया, हकीकत एकदम अलग