19/05/2023  :  21:55 HH:MM
जी-7 देशों ने यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध के विरोध में एकजुटता की जतायी प्रतिबद्धता
Total View  2454


हिरोशिमा -) जी-7 (सात देशों के समूह) के नेताओं ने शुक्रवार को यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध के विरोध में एकजुटता की प्रतिबद्धता जतायी।

जी-7 देशों की ओर से जारी बयान में कहा गया है , “ हम जी-7 के नेताओं ने यूक्रेन के खिलाफ रूस के अवैध, अनुचित और अकारण युद्ध के विरोध में एक साथ खड़े होने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है।”

बयान में कहा गया है “ जी-7 देशों के नेताओं ने रूस द्वारा संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उल्लंघन की तीखी निंदा की है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि रूस द्वारा उपयोग की जाने वाली वस्तुओं सहित रूस की आक्रामकता के लिए महत्वपूर्ण सभी वस्तुओं का निर्यात हमारे सभी अधिकार क्षेत्रों में प्रतिबंधित हो।”

श्री ज़ेलेंस्की के शनिवार को जापान पहुंचने और दूसरे दिन जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने की उम्मीद है। समझा जाता है कि वह जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, जो मार्च में यूक्रेनी राष्ट्रपति के साथ बैठक के लिए कीव गए थे। वह हिरोशिमा शांति स्मारक संग्रहालय का भी दौरा कर सकते हैं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6489574
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क