समाचार ब्यूरो
15/05/2023  :  21:48 HH:MM
कर्नाटक में नये मुख्यमंत्री को लेकर कांग्रेस मुख्यालय में गहमा गहमी
Total View  2025


नयी दिल्ली- कर्नाटक में नये मुख्यमंत्री का नाम तय करने की जिम्मेदारी पार्टी नेतृत्व को मिलने के बाद यहां कांग्रेस मुख्यालय में गहमा गहमी है और हाईकमान दोनों पक्षों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए सहमति बनाने के फार्मूले पर काम कर रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया मुख्यमंत्री पद की दौड़ में हैं। पार्टी ने रविवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे सहित तीन पर्यवेक्षक विधायक दल की बैठक से पहले कर्नाटक भेजे जिसमें सर्वसम्मति से नये मुख्यमंत्री के नाम का निर्णय पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंपा गया था।

इस बीच श्री सिद्दारमैया दिल्ली पहुंच गये हैं और वह कांग्रेस आलाकमान से अगले मुख्यमंत्री के मुद्दे पर बातचीत कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार का आज जन्मदिन भी हैं और उनके भी दिल्ली आकर आलाकमान से बातचीत करने की उम्मीद जताई जा रही है। उन्होंने सोमवार को हालांकि बेंगलुरु में यह भी कहा कि कांग्रेस आलाकमान उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपेगा वह उसका पालन करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने 135 सीटों पर विजय हासिल की है। एक आदमी में भी नेतृत्व की क्षमता होती है और वह मैंने साबित कर दिखाया है। साल 2019 में जब कांग्रेस के विधायक गठबंधन सरकार छोड़कर जा रहे थे तो मैंने हिम्मत नहीं हारी और पूरी ताकत के साथ कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करता रहा।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4148373
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित