समाचार ब्यूरो
01/12/2021  :  12:44 HH:MM
काले कृषि कानूनों की वापसी, देश के लोकतंत्र और अन्नदताओं की जीत है: श्रीनिवास बी वी।
Total View  2021

आज भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यालय पर किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।*
नई दिल्ली, भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यालय पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी के नेतृत्व में किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित कि गई और उनके सम्मान में सम्मान सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी ने कहा कि काले कृषि कानूनों की वापसी, देश के लोकतंत्र और अन्नदताओं की जीत है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से किसानों के साथ खड़ी है पर हम ये भी चाहते है की संसद के अंदर इस बात पर भी चर्चा हो की ये तीन काले कृषि कानून किसके लिए लाए गए थे और अब जब वापस लिए जा रहे है तो सरकार यह बताना चाहिए कि इन काले कानूनों की वापसी में सरकार को इतनी देरी क्यों लगी। सरकार को लखिमपुरखिरी में हुए किसान हत्याकांड पर भी विस्तार रूप से चर्चा करनी चाहिए और इसमें सम्मलित सभी आरोपियों पर सक्त से सक्त करवाई होनी चाहिए।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी ने यह भी मांग कि किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों की याद में एक शहीद समारक बनना चाहिए जो भविष्य में आने वाली पीढ़ियों के लिए संघर्ष, त्याग और बलिदान का प्रतीक बने। उन्होंने यह भी मांग कि सभी परिवारों को उचित मुआवजा भी उपलब्ध कराया जाना चाहिए। किसानों और मज़दूरों की और भी परेशानी हैं। MSP, कर्ज़ माफी आदि लंबी लिस्ट है। उनकी जो मांगें हैं, हम उनका समर्थन करते रहेंगे और किसानों को जब तक न्याय नहीं मिलता तब तक उनके लिए संघर्ष करते रहेंगे।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल राव ने कहा कि युवा कांग्रेस के कार्यालय पर किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की गई और साथ ही साथ किसानों के सम्मान में सम्मान सभा का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर भारतीय युवा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल राव, राष्ट्रीय सचिव विनीत कंबोज, सरीफा रहमान, मिलिंद गौतम, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन पटेल, दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष  शुभम शर्मा, मो. शमशाद समेत अनेकों युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4926969
 
     
Related Links :-
दिसंबर तक खत्म होगा ओखला से कूड़े का पहाड़ : केजरीवाल
पंजाब में सरकार गठन के बाद AAP ने हरभजन सिंह को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
भगवंत मान कर्जे में डूबे पंजाब का 2 करोड़ रुपए बचाने के लिए काम करें : मनजिन्दर सिंह सिरसा
TMC से आसनसोल लोकसभा उपचुनाव लड़ेंगे शत्रुघ्न सिन्हा, बाबुल सुप्रियो विधानसभा के लिए लड़ेंगे उपचुनाव
उत्तराखंड: धामी के हारने के बाद कौन बनेगा CM? रेस में 3 नाम आए सामने
UP Muslim Majority Seats Result: 30 फीसदी से ज्यादा आबादी वाले इलाकों में किसका गड़बड़ाया गणित
कांग्रेस ने अमरिंदर सिंह पर फोड़ा पंजाब में हार का ठीकरा, अब पार्टी करेगी समीक्षा
राहुल गांधी की संजय राउत को चिट्ठी, कहा- जिस तरह से आपको जांच एजेंसियां टारगेट कर रही हैं, मैं निंदा करता हूं
अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, बोले- एग्जिट पोल के जरिए वोट की चोरी की हो रही कोशिश, ये लोकतंत्र का आखिरी चुनाव
किसान नेताओं ने खारिज किए एक्जिट पोल, कहा- विश्वसनीयता खो चुका है टीवी मीडिया, हकीकत एकदम अलग