समाचार ब्यूरो
04/05/2023  :  22:04 HH:MM
पाकिस्तान के अपर कुर्रम स्कूल में गोलीबारी में सात शिक्षकों की मौत
Total View  2349


अपर कुर्रम- पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर प्रांत खैबर पख्तूनख्वा की अपर कुर्रम तहसील में अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने स्कूल के स्टाफ रूम में घुसकर सात शिक्षकों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जियो न्यूज के मुताबिक बंदूकधारी स्कूल में घुसे और स्कूल के स्टाफ रूम में घुसकर शिक्षकाें पर अंधाधुंध गोली चलानी शुरू कर दी। यह घटना उस समय हुई जब स्कूल के शिक्षक परीक्षा संबंधी कार्य में लगे हुए थे।
स्थानीय पुलिस ने बताया कि अज्ञात बंदूकधारियों ने सरकारी हाई स्कूल तारी मंगल के स्टाफ रूम में शिक्षकों को गोली मारी थी। सभी शिक्षक अपनी परीक्षा ड्यूटी पर थे।
पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक उनका पता नहीं लगा पाई है।
राष्ट्रपति डॉ आरिफ अल्वी ने कहा कि शिक्षकों पर किया गया हमला निंदनीय है। डॉ अल्वी ने हमले की निंदा करते हुए, राज्य में ऑन ड्यूटी के दौरान दो स्थानों पर शिक्षकों की हत्या बहुत दुखद।
राष्ट्रपति ने उम्मीद जताई कि कानून के मुताबिक जल्द ही संदिग्ध को सजा दी जाएगी। उन्होंने मृतक शिक्षकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की।
पूर्व राष्ट्रपति और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सह-अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी ने शिक्षकों की हत्या पर खेद व्यक्त
किया। उन्होंने एक बयान में कहा,“ शिक्षक अपना कर्तव्य निभा रहे थे उनकी हत्या घृणित कृत्य है और यह आतंकवाद
है। ”
श्री जरदारी ने मृतक शिक्षकों की रूह की शांति के लिए प्रार्थना की और कहा कि शिक्षकों की हत्या में शामिल अपराधियों को अतिशीघ्र सजा मिलनी चाहिए।
पाकिस्तान में हाल के दिनों में आतंकवादी हमले तेज हो रहे हैं और राजनीतिक अनिश्चितता ने देश आर्थिक स्थिति का बदतर हालत में पहुंचा दिया है।
गौरतलब है कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) द्वारा पिछले साल नवंबर में सरकार के साथ संघर्ष विराम तोड़ने के बाद से खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान जैसे क्षेत्रों में कई आतंकवादी हमले हुए हैं।
एक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2018 के बाद से जनवरी 2023 सबसे बुरा महीना साबित हुआ, जिसमें देश भर में कम से कम 44 आतंकवादी हमलों में 134 लोग मारे गए थे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   7012468
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क