समाचार ब्यूरो
04/05/2023  :  22:00 HH:MM
महिला खिलाड़ियों के साथ हो रहा बर्ताव शर्मनाक: राहुल
Total View  1470


 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यहां जंतर-मंतर पर धरना दे रही महिला खिलाड़ियों के साथ किए जा रहे बर्ताव को शर्मनाक बताते हुए गुरुवार को कहा कि देश की बेटियों पर हो रहे जुल्म को रोका जाना चाहिए और उनकी बात सुनी जानी चाहिए।


कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ‘बेटी बचाओ’ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार का ढोंग है। खिलाड़ियों के आंसू बहुत पीड़ा देते हैं इसलिए उनके साथ अत्याचार बंद कर उन्हें न्याय दिया जाना चाहिए।

श्री गांधी ने ट्वीट कर कहा "देश के खिलाड़ियों के साथ ऐसा बर्ताव बहुत ही शर्मनाक है। ‘बेटी बचाओ' बस ढोंग है। असल में भाजपा भारत की बेटियों पर अत्याचार करने से कभी पीछे नहीं हटी है।"

श्रीमती वाड्रा ने कहा, "अपनी कड़ी मेहनत और लगन से देश एवं अपने परिवार का नाम रोशन करने वाली महिला खिलाड़ियों के आंसू देखकर बहुत दुख होता है। इनकी सुनवाई हो और उन्हें न्याय दिया जाए।"

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नसीहत देते हुए कहा "प्रधानमंत्री जी, जंतर-मंतर पर इन पहलवानों से मिलने जाने में आपको सिर्फ 15 मिनट ही लगेंगे। थोड़ी संवेदनशीलता दिखाएं। कृपया दुनिया को यह न कहने का मौका न दें कि भारत सरकार ने देश की बेटियों को धोखा दिया है।"






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4892363
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित