समाचार ब्यूरो
02/05/2023  :  17:54 HH:MM
सारा अली खान ने 'ऐ वतन मेरे वतन' की शूटिंग पूरी की
Total View  2355


मुंबई- बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने अपनी आने वाली फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन’ की शूटिंग पूरी कर ली है

सारा अली खान इन दिनों फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में सारा अली खान अहम रोल में नजर आने वाली हैं। सारा ने फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं।
सारा ने कैप्शन की शुरुआत महात्मा गांधी के कोट्स से की है। उन्होंने लिखा है, “ऐसे जियो कि जैसे तुम कल मरने वाले हो। ऐसे सीखो कि तुम हमेशा जीने वाले हो।' इसके बाद सारा ने फिल्म के निर्देशक कन्नन अय्यर का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा है, 'जुनून, ताकत और गरिमा से भरे इस पावरफुल किरदार के लिए मुझे चुनने के लिए शुक्रिया कन्नन सर। यह किरदार हमेशा मुझसे जुड़ा रहेगा। जय भोलेनाथ।”
कहा जा रहा है कि ‘ऐ वतन मेरे वतन’ में सारा फ्रीडम फाइटर उषा मेहता की भूमिका निभाती नजर आयेंगी।भारतीय आजादी के आंदोलन में जिस युवा लड़की ने ब्रिटिश सरकार के नाक में दम करके रख दिया था वह उषा मेहता ही थीं।वह उषा ही थीं जिन्होंने महात्मा गांधी जी के नेतृत्व वाले भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान सीक्रेट कांग्रेस रेडियो सर्विस सेवा की शुरुआत कर कार्यकर्ताओं को खासे जोश से भर दिया था। उषा मेहता को भारत की पहली रेडियो वूमेन भी कहा जाता है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6080702
 
     
Related Links :-
खुशी कक्कर और लवली काजल का गाना 'गोराये वाला क्रीम' रिलीज
करीना कपूर की फिल्म ‘जाने जान’ का टीजर रिलीज
'बिल भुगतान का स्मार्टर वे' के नए कैम्पेन में दिखाई देंगे आयुष्मान खुराना
डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर रिलीज हुयी ‘1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट’
ड्रीम गर्ल 2 को लोग पसंद करेंगे :आयुष्मान खुराना
डिजिटल इंडिया का 14903 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार को मंजूरी
53 वर्ष के हुये सैफ अली खान
62 वर्ष के हुये सुनील शेट्टी
आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का पहला गाना दिल का टेलीफोन 2.0 रिलीज
शाहरूख खान की फिल्म जवान का नया पोस्टर रिलीज