समाचार ब्यूरो
29/04/2023  :  16:59 HH:MM
बृजभूषण सिंह को पद से हटाकर करें तत्काल गिरफ्तार : कांग्रेस
Total View  2354


 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली- कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के सांसद ब्रजभूषण सिंह एक माफिया हैं और उन पर आरोप लगाने वाली खिलाड़ियों तथा उनके परिजनों पर वह दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं इसलिए उन्हें तत्काल पद से हटा कर गिरफ्तार किया जाना चाहिए।


कांग्रेस प्रवक्ता दीपेंद्र सिंह हुड्डा और डॉ कृष्णा पूनिया ने आज यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देश के लिए मेडल जीतने वाली महिला खिलाड़ी न्याय के लिए आज दर-दर की ठोकरें खा रही हैं और हार थककर यहां जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रही हैं लेकिन सरकार उनकी आवाज नहीं सुन रही है और पद का दुरुपयोग करके उनका शोषण करने वाले कुश्ती संघ के अध्यक्ष को बचा रही है।

उन्होंने कहा,“श्री सिंह पर 40 से अधिक आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं और वह हिस्ट्रीशीटर हैं। भाजपा का यह सांसद बहुत प्रभावशाली है। वह संघर्ष कर रही महिला खिलाड़ियों की आवाज दबाने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रहा है इसलिए सबसे पहले उसे पद से बर्खास्त कर तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए।”

उन्होंने दिल्ली पुलिस पर भी दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि पुलिस न3 महिलाओं की शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने उच्चतम न्यायालय के आदेश का स्वागत करते हुए कहा कि जब न्यायालय ने आदेश दिया तब दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पहले वह उनकी बात सुनने को भी तैयार नहीं थी।

कांग्रेस नेता डॉ. कृष्णा पूनिया ने कहा,“इन खिलाड़ियों ने तीन महीने पहले कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर आरोप लगाए थे। सरकार ने उनकी नहीं सुनी तो वे धरना प्रदर्शन कर रही है। इन लड़कियों ने देश के लिए मेडल जीते थे तो सबने कहा देश का मान और सम्मान बढ़ाया है लेकिन आज वे न्याय पाने के लिए संघर्ष कर रही हैं। उनके संघर्ष में शामिल ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर हमें उनके साथ खड़ा होना चाहिए।”

उन्होंने कहा,“हमारी संस्कृति में मान सम्मान अहम है और कोई भी लड़की इस तरह का झूठा आरोप किसी पर नहीं लगा सकती है। ये लड़कियां सच के लिए लड़ रही हैं और उन्हें न्याय दिलाने में सबका प्रयास होना चाहिए।”






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6067499
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित