24/04/2023  :  18:12 HH:MM
अमेजन फ्रेश ने की मैंगो फिएस्टा की घोषणा
Total View  2468


नयी दिल्ली - ऑनलाइन मार्केटप्लेस अमेजन ने अमेजन फ्रेश पर मैंगो फिएस्टा की घोषणा की है।

कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि फिएस्टा देश के विभिन्न क्षेत्रों के बेहतरीन क्वालिटी वाले ताजा आमों की एक विस्तृत श्रृंखला को एक साथ लेकर आया है। यहां पर रत्नागिरी अल्फांसो, बंगनापल्ली, तोतापुरी , बादामी आम , सफेदा/बंगानापल्ली, सिंधुरा (लालबाग) आम आदि उपलब्ध है।
उसने कहा कि अमेजन फ्रेश के मैंगो फिएस्टा पर हर तरह के आम का स्वाद मिलेगा। लोकप्रिय किस्मों के अलावा, अमेजन फ्रेश पर ग्राहकों की स्थानीय पसंद का भी ख्याल रखा गया है। यहां पर बेंगलुरू में ग्राहकों को पेड़ा रसम, कलापद और चेरुकुरसम और मुंबई में ग्राहकों के लिए थोथापुरी और सिंधुरा की पेशकश की जा रही है।
यह आम कार्बाइड मुक्त हैं, सुरक्षित रूप से पके हैं और 4 स्तर के क्वालिटी टेस्ट प्रोसेस से गुजरते हैं और सीधे ग्राहकों के दरवाजे पर डिलीवर किए जाते हैं।

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1295838
 
     
Related Links :-
दूसरी तिमाही में रियलमी तीसरा सबसे बड़ा ब्रांड बना
एफडीडीआई ने मनाया आईएनआई दिवस
बेनेली का राजधानी में विस्तार
शेयर बाजार में दूसरे दिन भी हाहाकर
दूसरी तिमाही में देश में सोने की मांग में सात प्रतिशत की कमी
आईडीबीआई बैंक के पहली तिमाही के लाभ में 62 प्रतिशत का उछाल
ईपीएफ खाताधारकों को 2022-23 के लिए मिलेगा 8.15 प्रतिशत ब्याज
येस बैंक का मुनाफा 10.3 प्रतिशत बढ़ा
सेंसेक्स पहली बार 67 हजार अंक के पार
सैमसंग का 6000 एमएएच बैटरी वाला गैलेक्सी एम 34 5 जी स्मार्टफोन लाँच