22/04/2023  :  18:16 HH:MM
पाकिस्तान की महंगाई दर 47.23 प्रतिशत के साथ सर्वकालिक स्तर पर पहुंची
Total View  2457


 à¤‡à¤¸à¥à¤²à¤¾à¤®à¤¾à¤¬à¤¾à¤¦, - पाकिस्तान में संवेदनशील मूल्य सूचकांक (एसपीआई) के आधार पर साप्ताहिक (अल्पकालिक) मुद्रास्फीति 19 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में पिछले वर्ष के इसी अवधि की तुलना में अभूतपूर्व बढ़कर 47.23 प्रतिशत तक पहुंच गई। पाकिस्तान सांख्यिकी ब्यूरो (पीबीएस) ने शुक्रवार को इसकी जानकारी आंकड़ों के माध्यम से दी है।


देश में एसपीआई में पिछले वर्ष अगस्त के बाद से लगातार वृद्धि हो रही है और अधिकांश रूप से 40 प्रतिशत से ऊपर बनी हुई है। पिछले वर्ष 18 अगस्त को महंगाई दर 42.31 प्रतिशत, एक सितंबर को 45.5 प्रतिशत और इस वर्ष 22 मार्च को यह बढ़कर 46.65 प्रतिशत तक पहुच गयी थी।

सप्ताहिक आधार पर वृद्धि विशेष रूप से बढ़ती खाद्य कीमतों के कारण हुई थी, जिसके परिणामस्वरूप सप्ताह-दर-सप्ताह आधार पर अल्पकालिक मुद्रास्फीति दर में 0.51 प्रतिशत की वृद्धि हुई। जिसमें खाद्य पदार्थ, विशेष रूप से आलू, चाय, ब्रेड, चिकन, एलपीजी और पेट्रोल के दाम बढ़ने के कारण मुद्रास्फीति बढ़ी है।

पाकिस्तानी रुपये का रिकॉर्ड अवमूल्यन, पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतें, बिक्री कर में वृद्धि और उच्च बिजली दर के कारण रमजान की शुरुआत के बाद से एसपीआई में अधिकांश वृद्धि हुई है। जल्दी खराब होने वाले उत्पादों की कीमतों में वृद्धि के कारण से परिवहन शुल्क में भी वृद्धि हुई है।

अर्थशास्त्रियों का मानना है कि मौजूदा उच्च कीमतें के कई कारण रहे हैं, जिसमें आपूर्ति के लिए अब तक की उच्चतम परिवहन लागत भी शामिल है, जबकि सरकार का ध्यान केवल बाजार में मुद्रास्फीति को कम करने पर है, जिसके अब तक सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आए हैं।

सरकार अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) कार्यक्रम के अंतर्गत राजकोषीय घाटे को कम करने के लिए राजस्व जुटाने के लिए ईंधन और बिजली की दरों में वृद्धि, सब्सिडी वापस लेने, बाजार आधारित विनिमय दर और उच्च कराधान जैसे कड़े कदम उठा रही है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   8208327
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क