समाचार ब्यूरो
22/04/2023  :  18:09 HH:MM
मोदी ने पृथ्वी दिवस पर ग्रहों को बेहतर बनाने के प्रयासों की सराहना की
Total View  2026


 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि पृथ्वी दिवस के अवसर पर वह उन सभी लोगों के प्रयासों की सराहना करते हैं जो पृथ्वी को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहे हैं।


श्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘पृथ्वी दिवस पर मैं उन सभी लोगों की सराहना करता हूं जो हमारे ग्रह को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहे हैं। भारत प्रकृति के साथ सद्भाव में रहने की हमारी संस्कृति के अनुरूप सतत विकास को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

गौरतलब है कि हर साल 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य पृथ्वी के संरक्षण और पर्यावरण को लेकर लोगों के बीच जागरूकता पैदा करना है। दरअसल हमारे देश में धरती को मां के समान माना जाता है, लेकिन इतनी महत्ता के बावजूद अंधाधुंध पेड़-पौधों की कटाई हो रही है। ऐसे में विश्व पृथ्वी दिवस के जरिये लोगों को ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जाता है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6274415
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित