20/04/2023  :  23:11 HH:MM
अगले माह भारत आएंगे पाकिस्तानी विदेश मंत्री
Total View  2450


 à¤‡à¤¸à¥à¤²à¤¾à¤®à¤¾à¤¬à¤¾à¤¦- पाकिस्तान ने गुरुवार को इस बात की पुष्टि की कि पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ज़रदारी आगामी चार एवं पांच मई को गोवा में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्री परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए भारत जाएंगे।


पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज़ ज़ाहरा बलोच ने आज यहां नियमित ब्रीफिंग में इस बात की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री श्री जऱदारी एससीओ के अध्यक्ष भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के निमंत्रण पर एससीओ की विदेश मंत्री परिषद की बैठक में भाग लेने गोवा जाएंगे।

प्रवक्ता ने कहा, “ बैठक में हमारी भागीदारी एससीओ घोषणापत्र और प्रक्रियाओं के प्रति पाकिस्तान की प्रतिबद्धता और पाकिस्तान द्वारा अपनी विदेश नीति की प्राथमिकताओं में क्षेत्र को दिए जाने वाले महत्व को दर्शाती है। ”

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बैठक की तैयारी कर रहा है।

श्री ज़रदारी ने एससीओ विदेश मंत्री परिषद की गत वर्ष जुलाई में ताशकंद में हुई बैठक में शिरकत की थी। गत 18 अप्रैल को एससीओ पर्यावरण मंत्रियों के चौथे सम्मेलन में भी पाकिस्तान की जलवायु परिवर्तन मंत्री शेरी रहमान ने वीडियो लिंक के माध्यम से भाग लिया था।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   7550820
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क