18/04/2023  :  21:20 HH:MM
शराबबंदी विफल, सरकार आम माफी का करे ऐलान और जेलों में बंद लोगों को भी रिहा करे : सुशील
Total View  2446


 à¤ªà¤Ÿà¤¨à¤¾ - बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने राज्य में शराबबंदी को पूरी तरह विफल बताते हुए इससे जुड़े 3 लाख 61 हजार मुकदमे को वापस लेने और जेल में बंद 25 हजार लोगों को रिहा करने की मांग की ।


श्री मोदी ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बिहार में शराबबंदी पूर्णरूपेण विफल है। केवल नाम मात्र की शराबबंदी है। सरकार शराबबंदी की मरी हुई लाश को ढो रही है । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्पीडी ट्रायल की बात करते हैं लेकिन अब तक स्पेशल कोर्ट का गठन नहीं किया है।

भाजपा सांसद ने कहा कि राज्य में शराबबंदी से संबंधित कानून के उल्लंघन के आरोप में करीब 3.61 लाख प्राथमिकी दर्ज है । इनमें 5 लाख 17 हजार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 25 हजार लोग अभी भी जेल में हैं । इनमें 90 प्रतिशत लोग अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अत्यंत पिछड़ी जाति के हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को आम माफी का ऐलान कर, सभी मुकदमे वापस लेना चाहिए ।

श्री मोदी ने कहा कि शराब के धंधे में लिप्त किसी भी माफिया को आज तक सजा नहीं मिली है। इसी तरह 6 वर्षों में जहरीली शराब की घटनाओं के लिए दोषी एक भी व्यक्ति को सजा नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि 2016 में मृत्यु के बाद सजा प्राप्त 19 लोगों को पटना उच्च न्यायालय ने मुक्त कर दिया है ।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5204139
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित