18/04/2023  :  18:55 HH:MM
खरीद एजेंसियों द्वारा की गई कटौती की प्रतिपूर्ति पंजाब सरकार करेगी:सूदन
Total View  2451


अमृतसर पंजाब में अमृतसर के जिला उपायुक्त हरप्रीत सिंह सूदन ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के लिए गए निर्णय के अनुसार बदरंग या गेहूं के सूखे दानों के कारण कीमत में किसी भी कटौती की भरपाई पंजाब सरकार की ओर से की जाएगी।

श्री सूदन ने कहा कि किसान को सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम मूल्य 2125 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी किसान को मूल्य कटौती के माध्यम से पहले ही भुगतान प्राप्त हो चुका है, तो भी कम की गई राशि उसके खाते में भेजी जाएगी।
उपायुक्त ने किसानों से अपील की कि दाम घटने से घबराएं नहीं। उन्होंने कहा कि किसान बाजार में सूखा और साफ गेहूं लेकर आएं। उन्होंने खरीद एजेंसियों को यह भी निर्देश दिया है कि कीमतों में कमी को लेकर किसानों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाए और इस मामले में किसी भी किसान की ओर से शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5898442
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित