समाचार ब्यूरो
17/04/2023  :  23:29 HH:MM
सुप्रीम कोर्ट ने जिला प्रशासन से ज्ञानवापी मस्जिद विवाद का हल निकालने को कहा
Total View  2349


 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली- उच्चतम न्यायालय वाराणसी के विवादित ज्ञानवापी मस्जिद में रमजान के दौरान वज़ू की इजाजत की मांग वाली याचिकाओं पर सोमवार को जिला प्रशासन से कहा कि वह संबंधित पक्षों के साथ मंगलवार को बैठक कर उचित व्यवस्था करें।


मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ संबंधित पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जिला प्रशासन को बैठक बुलाने का आदेश देते हुए कहा कि वह इस मामले में अग्नि सुनवाई शुक्रवार को करेगी।

पीठ के समक्ष विशेष उल्लेख के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता हुज़ेफा अहमदी ने याचिकाकर्ताओं की ओर से इस मुद्दे को छह अप्रैल को उठाया था। उन्होंने रमजान के दौरान वजू की इजाजत दिए जाने की गुहार लगाई थी।

बाबरी मस्जिद की देखरेख करने वाली अंजुमन इंतजामियां मस्जिद मैनेजमेंट कमिटी याचिकाकर्ताओं में शामिल है।

गौरतलब है कि ज्ञानवापी मस्जिद में कुछ हिंदू याचिकाकर्ताओं द्वारा शिवलिंग होने का दावा करने के बाद विवाद चल रहा है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5187907
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित