समाचार ब्यूरो
13/04/2023  :  20:01 HH:MM
जैन की याचिका पर अदालत ने ईडी को जारी किया नोटिस
Total View  2351

ईडी ने श्री जैन को पिछले साल 30 मई को गिरफ्तार किया था और वह अब तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में हैं।

नयी दिल्ली- दिल्ली की एक अदालत ने प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जवाब मांगा है।

श्री जैन ने अपनी याचिका में अदालत से अपील की है कि उनका मामला किसी अन्य न्यायाधीश को स्थानांतरित कर दी जाए। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-विशेष न्यायाधीश (सीबीआई) विनय कुमार गुप्ता ने अनुरोध पर सुनवाई के बाद ईडी को नोटिस जारी किया और मामले को आगे की सुनवाई के लिए 4 मई के लिए स्थगित कर दिया।
श्री जैन ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और ईडी द्वारा उनके खिलाफ दर्ज दो मामलों को दूसरे न्यायाधीश को स्थानांतरित करने की मांग करते हुए एक आवेदन दिया है। वहीं ईडी ने पहले मामले को दूसरे न्यायाधीश को स्थानांतरित करने के लिए एक आवेदन दिया था। इसके बाद तत्कालीन प्रधान जिला-सह-सत्र न्यायाधीश ने मामले को विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गोयल से विशेष न्यायाधीश विकास ढुल को स्थानांतरित कर दिया था।
सीबीआई ने 2017 में श्री जैन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति को लेकर प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की थी। सीबीआई की प्राथमिकी के आधार पर ईडी ने उनके खिलाफ एक ईसीआईआर दर्ज की और उन पर आरोप लगाया कि कथित रूप से उनसे जुड़ी चार कंपनियों के माध्यम से मनी लॉन्ड्रिंग की गई है। ईडी ने श्री जैन को पिछले साल 30 मई को गिरफ्तार किया था और वह अब तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में हैं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   7024423
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित