समाचार ब्यूरो
06/04/2023  :  22:54 HH:MM
फिनलैंड का नाटो में शामिल होना रूस की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा: क्रेमलिन
Total View  2353


 à¤®à¥‰à¤¸à¥à¤•ो- रूस ने कहा है कि वह उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में फिनलैंड के शामिल होने को अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक अतिरिक्त खतरा मानता है।

स्थानीय मीडिया ने राष्ट्रपति कार्यालय ‘क्रेमलिन’ के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव के हवाले से बुधवार को यह जानकारी दी। श्री पेस्कोव ने कहा कि फिनलैंड की सदस्यता यूरोपीय महाद्वीप में स्थिरता और सुरक्षा को मजबूत करने में योगदान नहीं देती है। उन्होंने कहा, “यह हमें संपूर्ण सुरक्षा प्रणाली को पुनर्संतुलित करने के लिए आवश्यक उपाय करने के लिए बाध्य करता है।”

उन्होंने कहा कि जवाबी उपायों पर चर्चा करना जल्दबाजी होगी और रूस अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सब कुछ करेगा।

गौरतलब है कि फिनलैंड मंगलवार को औपचारिक रूप से नाटो का 31वां सदस्य बन गया। इस अवसर पर आयोजित एक समारोह में फिनलैंड के राष्ट्रपति साउली निनिस्तो ने कहा कि देश के इतिहास में ‘सैन्य गुटनिरपेक्षता का युग’ समाप्त हो गया है।

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   564836
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क